Horoscope Of Budh-Shukra Yuti 2023: राजयोग एक शुभ योग माना जाता है। कुंडली में नौवें और दसवें भाव में ग्रहों की विशेष युति से राजयोग का निर्माण होता है। इसके प्रभाव से लोगों को बड़े आर्थिक लाभ होते हैं। जिनकी कुंडली में योग बनता है वो लोग राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं। आने वाले समय में शुक्र और बुध मिलकर इस योग का निर्णाण करेंगे। शुक्र 15 फरवरी में मीन राशि में गोचर करेंगे तो वहीं बुध 27 फरवरी में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जानें इन ग्रहों से बनने वाला राजयोग किन्हें लाभ देगा।
इन राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ
मिथुन
इस राशि वालों के लिए राजयोग सबसे ज्यादा फलदायी साबित होगा। इसके प्रभाव से जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस साल आपको अलग-अलग स्रोतों से धन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।
कन्या
धन लाभ के कई नए रास्ते खुलने की संभावना है। फंसे हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के रूप में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। बिजनेस में आप अच्छा खासा पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
धनु
ये राजयोग धनु वालों के लिए वरदान साबित होगा। इसके प्रभाव से जातकों को बड़े पैमाने पर धन लाभ होने के आसार रहेंगे। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। रुका हुआ काम पूरा होगा।
मकर
आपके लिए राजयोग काफी मददगार साबित होगा। इसके प्रभाव से आप आर्थिक तौर पर काफी मजबूत होंगे। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निवेश के लिए समय उपयुक्त है। किसी तरह की संपत्ति खरीदना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
