अध्यात्म

Sakat Chauth Vrat Parana Time: सकट चौथ व्रत खोलने का समय और विधि यहां जानें

Sakat Chauth Vrat Parana Time And Vidhi In Hindi: सकट चौथ व्रत रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला जाता है। जानिए सकट चौथ व्रत खोलने की विधि और समय क्या है।

Image

Sakat Chauth Vrat Parana Time And Vidhi

Sakat Chauth Parana Time And Vidhi: आज सकट चौथ व्रत है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। ये व्रत सुबह सूर्योदय के साथ शुरू होता है और इसकी समाप्ति चंद्रोदय के साथ होती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के बाद चंद्र देव के पूजन का विधान बताया गया है। जानिए सकट चौथ व्रत कैसे खोला जाता है और सकट व्रत का पारण समय क्या रहेगा।

सकट चौथ व्रत का पारण समय 2024 (Sakat Chauth Vrat Parana Time 2024)

सकट चौथ व्रत का पारण चंद्रोदय के समय किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज चंद्रोदय समय रात 9 बजकर 10 मिनट का है। इस दौरान सकट चौथ के व्रत का पारण किया जाएगा।

सकट चौथ व्रत पारण विधि (Sakat Chauth Vrat Parana Vidhi)

  • सकट चौथ के दिन महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत के दौरान पानी तक नहीं पीती हैं।
  • शाम में गणेश जी की विधि विधान पूजा करने के बाद सकट चौथ की कथा सुनती हैं।
  • फिर राम में चंद्रमा को अर्घ्य देकर शकरकंदी खाकर ये व्रत खोला जाता है।
  • शकरकंदी के अलावा भगवान को भोग में चढ़ाए हुए प्रसाद को खाकर भी व्रत खोल सकते हैं।
  • ध्यान रहे कि सकट व्रत को कभी भी नमक वाली चीजों को खाकर नहीं खोलना चाहिए।
  • इस व्रत का पारण करने के बाद सात्विक भोजन और फलाहार ग्रहण कर सकते हैं।

सकट चौथ पर चांद न दिखाई दे तो क्या करें (What to do if the moon is not visible on Sakat Chauth)

यदि सकट चौथ पर बादल लगने की वजह से चंद्रमा न दिखाई दे तो आप चंद्रोदय के समय पर घर में ही चांद की पूजा कर सकते हैं। इसके लिए एक चौकी पर लाल कपड़े पर चंद्र देव की तस्वीर स्थापित करें। तस्वीर पर आप अक्षत, कुमकुम, चंदन आदि चीजें अर्पित करें। सकट पर बनाए गए प्रसाद का भोग लगाएं। फिर अपना व्रत खोल लें। आप चाहें तो भगवान शिव के मस्तक पर लगे चंद्रमा का दर्शन करते हुए भी व्रत को खोल सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article