Shani Rashi Parivartan 2023, Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2023: शनि ग्रह का ज्योतिष में विशेष महत्व माना जाता है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। 17 जनवरी 2023 को शनि अपनी प्रिय राशि मकर से दूसरी प्रिय राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। 30 साल बाद कुंभ में शनि का गोचर काफी खास रहने वाला है। शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किसी को इनकी दशा से मुक्ति मिलती है तो किसी पर इनकी दशा का आरंभ हो जाता है। यहां आप जानेंगे 2023 में किन राशियों पर रहेगी शनि की नजर और किन्हें मिलेगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से मुक्ति।
शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या 2023: किस पर रहेगी और किस पर नहीं
| शनि गोचर 2023 का राशियों पर प्रभाव | शनि साढ़े साती | शनि ढैय्या |
| मेष राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | नहीं | नहीं |
| वृषभ राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | नहीं | नहीं |
| मिथुन राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | नहीं | नहीं |
| कर्क राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | नहीं | हां |
| सिंह राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | नहीं | नहीं |
| कन्या राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | नहीं | नहीं |
| तुला राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | नहीं | नहीं |
| वृश्चिक राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | नहीं | हां |
| धनु राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | नहीं | नहीं |
| मकर राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | हां | नहीं |
| कुंभ राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | हां | नहीं |
| मीन राशि पर शनि गोचर का प्रभाव | हां | नहीं |
शनि राशि परिवर्तन (17 जनवरी 2023) से जुड़े जरूरी सवाल-जवाब
सवाल- 2023 में शनि साढ़े साती से किन्हें मिलेगी मुक्ति?
जवाब- 17 जनवरी 2023 में धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।
सवाल- 2023 में किन पर शुरू होगी शनि साढ़े साती?
जवाब- मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू होगी।
सावल- 2023 में किन पर शुरू होगी शनि ढैय्या?
जवाब- कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी।
सवाल- 2023 में किन्हें शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति?
जवाब- मिथुन और तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
सवाल- 2023 में शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण किस पर रहेगा?
जवाब- कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा। जिसे सबसे कष्टदायी माना जाता है।
