Shani Rashi Parivartan 2023: शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। शनि 17 जनवरी 2023 को अपनी प्रिय राशि कुंभ में पूरे 30 साल बाद प्रवेश करेंगे। शनि के राशि बदलते ही सभी राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। किसी पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) शुरू हो जाएगी तो किसी को इन दशा से मुक्ति मिल जाएगी। शनि कुंभ राशि में 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। जानिए शनि गोचर का किन राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
शनि की साढ़ेसाती 2023: किन्हें मिलेगी मुक्ति तो किन पर होगी शुरू
- साल 2023 में शनि की साढ़ेसाती से धनु राशि वालों को पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी।
- मकर राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा जिसे उतरती हुई साढ़ेसाती कहते हैं।
- कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा।
- मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू हो जाएगा।
शनि की ढैय्या 2023 । Shani Dhaiya 2023
शनि की ढैय्या को पनौती के नाम से भी जाना जाता है। ये किसी भी राशि पर ढाई साल तक रहती है। वर्ष 2023 में 17 जनवरी से शनि ढैय्या कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शुरू हो जाएगी वहीं मिथुन और तुला राशि वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। इस साल कर्क राशि वालों के लिए कंटक शनि और वृश्चिक वालों के लिए ढैय्या अथवा पनौती का समय शुरू हो जाएगा।
शनि गोचर का इन राशियों पर शुभ प्रभाव
शनि का कुंभ राशि में गोचर कर्क, तुला, मीन, वृषभ, कन्या और कुंभ वालों के लिए शुभ साबित होगा। भले ही इनमें से कई राशियों पर शनि की दशा रहेगी लेकिन फिर भी ये गोचर आपको लाभ देगा। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
शनि गोचर का इन राशियों पर अशुभ प्रभाव
शनि का गोचर मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार हैं। कलह क्लेश बढ़ सकते हैं। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है।
