भारतीय परंपरा में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। सूर्य देव, जो जीवन का आधार हैं, ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता के प्रतीक भी माने जाते हैं। ऐसे में इस दिन किए गए छोटे-छोटे धार्मिक कार्य भी जीवन पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। खासतौर पर दान-पुण्य का महत्व रविवार को और बढ़ जाता है, क्योंकि इसे सूर्य देव की कृपा पाने का आसान उपाय माना गया है। बहुत से लोग मंदिर जाकर पूजा करते हैं, लेकिन अगर सही चीजों का दान किया जाए, तो यह न केवल आध्यात्मिक लाभ देता है, बल्कि समाज के लिए भी उपयोगी साबित होता है। आइए जानते हैं रविवार के दिन किन वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है और इससे क्या लाभ मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - आज का राशिफल 26 अप्रैल 2026
रविवार का धार्मिक महत्व
रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य आत्मबल, प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य के कारक हैं। इस दिन पूजा और दान करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
रविवार को क्या दान करें?
1. गेहूं का दान
गेहूं सूर्य से जुड़ा अनाज माना जाता है। इसका दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
2. गुड़ और लाल वस्त्र
गुड़ और लाल रंग सूर्य का प्रतीक हैं। इनका दान करने से सूर्य दोष कम होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
3. तांबे के बर्तन
तांबा सूर्य से संबंधित धातु है। तांबे के बर्तन दान करने से स्वास्थ्य लाभ और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
4. लाल फूल और फल
लाल रंग के फूल और फल दान करना भी शुभ माना जाता है। इससे मन की शांति और ऊर्जा मिलती है।
5. मसूर की दाल
मसूर दाल का दान भी रविवार को शुभ माना जाता है। इससे बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के मार्ग खुलते हैं।
6. घी और शक्कर
घी और शक्कर का दान करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
दान करते समय ध्यान रखने वाली बातें
दान हमेशा श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। दिखावे के लिए किया गया दान उतना फलदायी नहीं होता। जरूरतमंद व्यक्ति को दान देना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।
रविवार को दान करने के लाभ
रविवार को दान करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। रविवार के दान से आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। स्वास्थ्य में सुधार होता है। तो आर्थिक समस्याओं में राहत भी मिलती है। और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
