अध्यात्म

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2026: तुला राशि समेत इन 2 राशियों को है आज सतर्क रहने की जरूरत, जानें कैसा रहेगा आपने दिन का हाल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 26 April 2026 (रविवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से राशिफल पढ़कर जान सकते हैं।

Image

रविवार का राशिफल 26 अप्रैल 2026 (pc: canva)

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 26 April 2026 (रविवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष दशमी तिथि दिवस रविवार को चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में रहेंगे। मघा नक्षत्र है। शुक वृष, गुरु मिथुन, चन्द्रमा सिंह,राहु कुम्भ, मंगल, शनि, बुध मीन तथा सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। आज रविवार को चंद्रमा सूर्य की ही राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्योपासना की उत्तम तिथि है। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान भी करें। गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। प्रातःकाल ब्रम्हमुहूर्त में उठें। नियमित पूजा करें। गाय को रोटी व गुड़ दें। अन्न व जल का दान करें। हम धरा के हैं। नदी व वृक्ष हमको जीवन देते आ रहे हैं। वृक्षारोपण करें। किसी भी मंदिर परिसर में बेल, पीपल, पाकड़, आम, नीम व तुलसी के पेड़ लगाएं। पथिकों को जल पिलाएं। घर की छत पर विहंगों के लिए दाना- पानी रखें।

मेष

चन्द्रमा व केतु पँचम हैं।शुक द्वितीय है। बारहवें शनि हैं। आईटी व मेडिकल फील्ड के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे,समय सफलता का है। बिजनेस में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे।हो सकता है कि शुक्र आपको प्यार में सफलता दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।दिवस मंगलमय है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला ।शुभ अंक --01 व 02।भाग्य प्रतिशत-55%

वृष

कॅरियर में बड़े लाभ की सम्भावना है। चन्द्रमा व केतु चतुर्थ गोचर में है। राहु दशम है।क्रोध से बचें।जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।अन्न दान करें।शुभ रंग --हरा व सफेद शुभ अंक --04 व 07। भाग्य प्रतिशत-75%

मिथुन

जाँब के लिए महत्व रहने वाला दिवस है।चन्द्रमा तृतीय व गुरु इसी राशि में है। आज का दिन संघर्ष भरा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज का उपाय ---श्री गणेश जी की उपासना करें।फलों का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी ।शुभ अंक --07 व 09।भाग्य प्रतिशत-65%

कर्क

चन्द्रमा द्वितीय व व्यय भाव का गुरु है। गुरु मन को धार्मिक बनाएगा। परिवार सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं।जाँब में लगातार बेहतर कार्य में लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है।अभी वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें।उड़द व गुड़ का दान करें।। शुभ रंग ---लाल व नारंगीआज का शुभ अंक --06 व 08।भाग्य प्रतिशत-65%

सिंह

चन्द्रमा इसी राशि में है।आप व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे।गुरु एकादश लाभ देंगे।परिवार की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव व डिनर पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।जाँब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें।पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग --लाल व नारंगी।।आज का शुभ अंक--01 व 02।भाग्य प्रतिशत-65%

कन्या

राशि स्वामी बुध ,शनि व मंगल के साथ सप्तम गोचर में है।चन्द्रमा एकादश शुभ फल देंगे।धार्मिक यात्रा आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय ---पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा ।आज का शुभ अंक --07 व 08।भाग्य प्रतिशत-60%

तुला

टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाँब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। शुक अष्टम हैं ।गुरु नवम व चन्द्रमा एकादश हैं। बिजनेस पोजिशन बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो जातक बीपी के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय - सूर्य उपासना करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग - सफेद व नीला। आज का शुभ अंक - 05 व 06। भाग्य प्रतिशत- 75%

वृश्चिक

राशि स्वामी मंगल ,शनि व बुध पँचम गोचर करके छात्रों को सफल करेंगे। फेमिली डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। संतान की प्रगति को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से मंगल शुभ फल देते हैं व कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग लाल व पीला ।आज का शुभ अंक - 07 व 08। भाग्य प्रतिशत-65%

धनु

खष्ठम शुक्र व सप्तम गुरु का सहयोग रहेगा।जाँब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे । आर्थिक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।शुभ रंग --पीला व नारंगी।आज का शुभ अंक --01 व 03।भाग्य प्रतिशत-80%

मकर

चन्द्रमा सप्तम,गुरु खष्ठम,शनि-मंगल तृतीय रहेंगे।बिजनेस में सफलता है।जाँब के कार्यों में परिणाम पहले से बेहतर होगा।व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान सहायक है।शुभ अंक -आसमानी व नारंगी।आज का शुभ अंक -05 व 08।भाग्य प्रतिशत-80%

कुम्भ

बिजनेस से खुश रह सकते हैं। राशि स्वामी शनि, मंगल के साथ द्वितीय गोचर में हैं। चंद्रमा कर्क व सूर्य मेष तथा शुक्र वृष में हैं।परिवार में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। जाँब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि स्वास्थ्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय - शिवलिंग का गंगा जल व कुश से जलाभिषेक करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक -- 05 व 07। भाग्य प्रतिशत-70%

मीन

चन्द्रमा पँचम होकर छात्रों को सफलता देंगे।बिजनेस में संघर्ष है। जाँब प्रोमोशन को लेकर खुशी रहेगी। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा। आज का उपाय - गुरु व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।अन्न का दान सहायक है। शुभ रंग - पीला व हरा। आज का शुभ अंक - 02 व 03। भाग्य प्रतिशत- 65%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article