अध्यात्म

Rath Yatra 2026: रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ 9 दिन तक मंदिर से बाहर क्यों रहते हैं? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ 9 दिनों तक अपने मंदिर से बाहर रहते हैं। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि क्यों भगवान जगन्नाथ रहते हैं मंदिर से बाहर...

Image

रथ यात्रा 2026

Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी शहर में हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, समानता और भक्ति का अद्भुत संगम है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने मंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं। इस दौरान भगवान अपने मंदिर से 9 दिनों तक बाहर रहते हैं। जो उनके भक्तों के लिए सबसे खास दिन होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान जगन्नाथ इन दिनों के लिए मंदिर से बाहर क्यों जाते हैं। आइए जानते हैं इसके (Jagannath Rath Yatra) पीछे की धार्मिक मान्यताएं और गहरे आध्यात्मिक संदेश।

मौसी के घर जाने की परंपरा

रथ यात्रा से भगवान जगन्नाथ अपने मंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं, जो भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर है। कहा जाता है कि एक बार देवी सुभद्रा ने नगर भ्रमण की इच्छा व्यक्त की थी। तब भगवान जगन्नाथ और बलभद्र उन्हें रथ पर बैठाकर नगर भ्रमण के लिए निकले और गुंडिचा मंदिर पहुंचे थे। तभी से हर साल रथ यात्रा के दौरान भगवान अपने भाई-बहन के साथ मौसी के घर जाने की परंपरा निभाते हैं। इस दौरान भगवान 7 दिनों तक गुंडिचा मंदिर में रहते हैं और नौवें दिन अपने मंदिर में बहुदा यात्रा के बाद वापस पहुंचते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: अनोखा मंदिर जहां देवताओं पर चलता है मुकदमा

भक्तों को स्वयं देते हैं दर्शन

रथ यात्रा का सबसे बड़ा संदेश यह है कि भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं। सामान्य दिनों में श्रीमंदिर में प्रवेश सभी के लिए संभव नहीं होता, लेकिन रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ खुले मार्ग पर विराजमान होकर सभी भक्तों को दर्शन देते हैं। यह परंपरा इस बात का प्रतीक है कि भगवान किसी भेदभाव के बिना हर भक्त तक पहुंचना चाहते हैं।

समानता और सेवा का संदेश

रथ यात्रा का एक अत्यंत प्रेरणादायक पक्ष 'छेरा पहरा' की परंपरा है। इस रस्म में पुरी के गजपति महाराज स्वयं सोने की झाड़ू से भगवान के रथ के सामने मार्ग की सफाई करते हैं। यह संदेश देता है कि ईश्वर के सामने राजा और सामान्य व्यक्ति में कोई अंतर नहीं होता। सभी मनुष्य समान हैं और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

नौ दिन की यात्रा का धार्मिक महत्व

15 दिनों का अनवसर काल समाप्त होने के बाद भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करते हैं। यहां वे सात दिनों तक भक्तों को दर्शन देते हैं। इसके बाद नौवें दिन बहुदा यात्रा के माध्यम से श्रीमंदिर वापस लौटते हैं। इन नौ दिनों की यात्रा को जीवन में प्रेम, सेवा, समानता और भगवान के भक्तवत्सल स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। इस यात्रा में शामिल होने देश-दुनिया से हजारों भक्क ओडिशा के पुरी शहर में पहुंचते हैं।

भगवान जगन्नाथ का नौ दिनों तक मंदिर से बाहर रहना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह संदेश है कि ईश्वर किसी एक स्थान तक सीमित नहीं हैं। बल्कि वे अपने भक्तों के सुख-दुख में सहभागी बनने, सभी को समान दृष्टि से देखने और हर व्यक्ति तक अपनी कृपा पहुंचाने के लिए स्वयं बाहर निकलते हैं। यही कारण है कि जगन्नाथ रथ यात्रा को विश्व के सबसे महान और सर्वसमावेशी धार्मिक उत्सवों में गिना जाता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article