अध्यात्म

Ramzan ka Chand kab Dikhega Aaj: रमजान का चांद भारत के विभिन्न शहरों में आज कितने बजे दिखेगा, देखें पूरी सारणी

Ramadan Moon Sighting Today (आज रमजान का चाँद कब दिखेगा मुंबई, पुणे, बिहार, लखनऊ में) Ramzan ka chand kab Dikhega, Pahla Roza kab Se Shuru Hoga: साल 2026 के रमजान की शुरुआत चांद के दीदार के साथ ही हो जाती है। आज वैसे सऊदी अरब में चांद दिखने के साथ ही कई खाड़ी देशों में रोजों की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि भारत में भी कुछ लोग सऊदी अरब में चांद दिखने के साथ ही रोजा प्रारंभ कर देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारत के विभिन्न शहरों में आज चांद कितने बजे दिखेगा।

भारत में आज कब दिखेगा चांद

भारत में आज कब दिखेगा चांद

Ramzan ka chand kab Dikhega Aaj: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना रमजान माना जाता है। यह पूरा महीना खुदा की इबादत के लिए होता है। यह हिजरी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इस महीने की शुरुआत शाबान के महीने के अंत से होती है। रमजान का महीना चांद दिखने के साथ ही शुरू हो जाता है। साल 2026 में रमजान का चांद सऊदी अरब में 17 फरवरी को दिखाई दे सकता है। इसके साथ ही खाड़ी देशों में रमजान का पवित्र माह शुरू हो जाएगा।

वहीं, भारत में चांद सऊदी अरब में रमजान की शुरुआत के अगले दिन दिखता है। बात करें 17 फरवरी की तो आज अमावस्या का दिन है, जिसके कारण चांद का दिखना संभव नहीं लग रहा है। इस कारण भारत के विभिन्न शहरों में आज चांद कितने बजे दिखेगा, आइए जानते हैं।

रमजान का चांद आज कब दिखेगा भारत के विभिन्न शहरों में?

शहरसूर्योदयसूर्यास्त
मुंबई6:52 AM6:34 PM
पुणे6:50 AM6:25 PM
नागपुर6:54 AM6:45 PM
नई दिल्ली7:01 AM6:34 PM
लखनऊ6:33 AM5:55 PM
कानपुर6:35 AM6:00 PM
बेंगलुरु5:59 AM5:54 PM
चेन्नई6:20 AM6:10 PM
हैदराबाद6:10 AM6:00 PM
कोलकाता6:15 AM6:05 PM
पटना6:20 AM6:10 PM
जयपुर6:55 AM6:30 PM
अहमदाबाद

भारत में कब से शुरू होगा रमजान

भारत में रमजान सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद डिसाइड होगा। अगर 17 फरवरी को सऊदी अरब में चांद दिख जाता है तो भारत में रमजान का महीना 18 या 19 फरवरी से शुरू हो सकता है। हालांकि भारत में रोजा रखने की शुरुआत 19 फरवरी से हो सकती है।

सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार 17 फरवरी की शाम को शाबान के 29वें दिन के रूप में चांद का दीदार करने का आदेश दिया है। इसके बाद मगरिब (शाम की नमाज) के बाद सभी लोग चांद के दीदार का इंतजार करेंगे। अगर 17 फरवरी को चांद दिख जाता है तो 18 फरवरी को रमजान महीने का पहला रोजा रखा जाएगा। खगोलीय गणनाओं की मानें तो 17 तारीख को चांद दिखने की संभावना काफी कम हैं।

क्यों आवश्यक है चांद का दीदार?

इस्लाम में महीनों की गणना चंद्रमा के आधार पर होती है। इस्लामिक कैलेंडर पूरी तरह से चांद के चक्र पर आधारित है, इसलिए हर साल रमजान की तारीख ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार बदल जाती है।

भारत समेत कई देशों में स्थानीय चांद देखने वाली समितियां फैसला करती हैं कि चांद दिखा या नहीं। यदि 17 फरवरी की शाम चांद नजर आ जाता है तो 18 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। यदि चांद नहीं दिखता, तो 30 दिन पूरे कर अगले दिन से रमजान शुरू होगा।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article