अध्यात्म

Ramayan Path in Navratri : नवरात्रि में रामायण पाठ करने की सही विधि और महत्व, जानें यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2023, 06:07 AM IST

Ramayan Path in Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में दुर्गा मांं के साथ भगवान राम की पूजा का बहुत महत्‍व है। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन रामनवमी आती है जिसे भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाते है । इन दिनों रामायण का पाठ करने के बहुत लाभ हैं और इस तरीके से रामायण का पाठ करने से नौ दिन में आपकी रामायण पूरी हो जाएगी।

Image

नवरात्रि में कैसे करें रामायण

Ramayan Path in Navratri : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है वहीं इसका समापन 30 मार्च रामनवमी के दिन होगा । नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना का दिन होता है इन नौ दिनों में देवी मां की विशेष पूजा अर्चना की जाती है । देश में हर जगह नवरात्रि का त्योहार पूरे नौ दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है । चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन रामनवमी आती है जिसे भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाते है । नवरात्रि पर मां दुर्गा के साथ भगवान राम की पूजा भी की जाती है । नवरात्रि पर दुर्गा देवी को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है साथ ही नवरात्रि में रामायण का पाठ करना भी बहुत फलदायक होता है । नवरात्रि में रामायण का पाठ करने से भगवान राम की कृपा से घर में सुख-शांंति का वास होता है।

नवरात्रि में रामायण पाठ करने के नियम ( Ramayan Path ke Niyam )

1. नवरात्रि में दुर्गा देवी के साथ भगवान राम की पूजा का विधान है । नवरात्रि में रामायण का पाठ करके भगवान राम की विशेष कृपा मिलती है ।

2. सबसे पहले रामायण को लाल या पीले रंग के कपड़े में लकड़ी की चौकी पर रखें ।

3. पाठ शुरू करने से पहले व्रत का संकल्प ले और रामायण को तिलक करें और अक्षत चढ़ाएं ।

4. नवरात्रि के दिन के अनुसार ही रामायण का पाठ करें ।

5. नौ दिन में पाठ पूर्ण करने के लिए दिन के अनुसार विश्राम निर्धारित होते हैं उसी के अनुसार उतने ही पाठ एक दिन में करें ।

6. पाठ के बीच में किसी से बातचीत न करें ना ही इधर उधर ध्यान दें।

7. पाठ करते समय कोई विघ्न न आए इसके लिए पाठ शुरू करने से पहले संकल्प लें ।

नवरात्रि में ऐसे करें रामायण का पाठ

पहला दिन 1 से 116

दूसरा दिन 116 से 218

तीसरा दिन 218 से 322

चौथा दिन 322 से 424

पांचवा दिन 424 से 524

छठा दिन 524 से 644

सातवां दिन 644 से 766

आठवां दिन 766 से 902

नौवां दिन 902 से 1031 तक पढ़े इस तरीके से रामायण का पाठ करने से नौ दिन में आपकी रामायण पूरी हो जाएगी। पाठ में अंत में आरती अवश्य करें ।

रामायण पाठ करने का महत्व ( significance of Ramayan Path )

नवरात्रि में देवी दुर्गा के साथ भगवान राम की पूजा करने का विधान है । नवरात्रि में रामायण का पाठ करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और भक्त पर उनकी कृपा बरसती है । घर में रामायण का पाठ करने से कोई भी विपत्ति नहीं आती और किसी भी प्रकार का शत्रु भय नहीं होता ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article