Akanksha Choudhary On Casting Couch: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) अपने फिनाले वीक में आ गया है। शो को जल्द ही विनर मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट्स अपने खुलासे कर रहे हैं। अब तक शो में कई कंटेस्टेंट्स ने बताया है कि वह बचपन में मोलेस्ट हुए हैं और अब आकांक्षा चौधरी ने अपनी जिंदगी का डार्क सीक्रेट खोल दिया है। आकांक्षा चौधरी (Akanksha Choudhary) ने बताया है कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं और उनसे एक जज ने ही महीने में तीन से चार बार सोने की डिमांड रखी। इस शख्स से आकांक्षा ने कैसे डील किया? इस बात का खुलासा भी एक्ट्रेस ने लॉकअप 2 में ही किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: TV पर डेब्यू के लिए तैयार Ajay Devgn, क्राइम बेस्ड शो से करेंगे धमाका; यहां जानें पूरी डिटेल
आकांक्षा चौधरी ने बुढ़े जज ने की गंदी डिमांड
आकांक्षा चौधरी रियलिटी शो लॉकअप 2 में से बाहर आ चुकी हैं। फिनाले वीक से पहले उनका इविक्शन हुआ, लेकिन शो से बाहर आने से पहले आकांक्षा ने अपनी जिंदगी का एक सीक्रेट स्टेज पर सबके सामने खोला। यहां पर आकांक्षा ने बताया कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं और ये सब कुछ तब हुआ, जब वह मॉडलिंग करती थीं। आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उन्हें ब्यूटी पेजेंट के खर्चों के लिए 1-2 लाख रुपये की जरूरत थी और उनका परिवार ये खर्चा नहीं उठा सकता था। इसी वजह से वह मदद के लिए इंडस्ट्री के मशहूर शख्स के पास गई। वह उस शख्स को कई सालों से जानती थीं। उस शख्स ने कई पेजेंट को जज भी किया था। उसने कई लोगों की मदद की थी और इसी वजह से वह उस शख्स के पास मदद के लिए गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: मां को देखकर फूट-फूटकर रोईं Shivangi Joshi, पापा को देख Harshad Chopda के निकले आंसू
