अध्यात्म

Rama Ekadashi 2023 Date: इस दिन रखा जाएगा रमा एकादशी का व्रत, जान लें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Rama Ekadashi 2023 Date: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। रमा एकादशी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं रमा एकादशी कब है। डेट, पूजा विधि। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Rama Ekadashi

Rama Ekadashi Kab Hai 2023: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। रमा एकादशी दिवाली से पांच दिन पहले आती है। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली का उत्सव रामा एकादशी से शुरू होता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। लक्ष्मी माता का एक नाम रमा भी है। रमा एकादशी व्रत की महिमा से व्यक्ति अपने पापों से मुक्त हो जाता है और मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करता है। इसके अतिरिक्त, रमा एकादशी का व्रत सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं रमा एकादशी तिथि और पूजा विधि के बारे में।

रमा एकादशी तिथि ( Rama Ekadashi 2023 Date)

इस साल गुरुवार, 9 नवंबर 2023 को रमा एकादशी है। ऐसा माना जाता है कि रमा एकादशी का व्रत करने से सभी पाप धुल जाते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

रमा एकादशी पूजा विधि (Rama Ekadashi Puja Vidhi)

रमा एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद पूजाघर में भगवान विष्णु की एक मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद आप सबसे पहले भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और भगवान विष्णु को धूप, दीप और फूल भी चढ़ाएं। इसके बाद सहस्त्रनाम का पाठ करें और रमा एकादशी का संक्षिप्त कथा पढ़ें। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है। इसलिए ध्यान रखें कि इस दिन पीले रंग के कपड़े ही पहनें। इस दिन गरीबों को भोजन कराएं और ब्राह्मणों को दान दें।

एकादशी व्रत के लाभ

वैदिक पुराणों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति रमा एकादशी का व्रत करता है, तो भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को वैकुंठ की प्राप्ति होती है। साथ ही जो लोग इसका पालन करते हैं उन्हें लगभग सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा इससे देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और उनके परिवार में खुशियां लाती हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article