अध्यात्म

Ram Navami Puja Mantra, Shlok: राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने..राम नवमी के मंत्र और श्लोक यहां देखें

Ram Navami Puja Mantra, Shlok (राम नवमी पूजा मंत्र, श्लोक): भारत में राम नवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विधि विधान पूजा की जाती है और उनके मंत्रों का भी खूब जाप किया जाता है। यहां आप देखेंगे राम नवमी के पूजा मंत्र और श्लोक।

Image

Ram Navami Puja Mantra, Shlok

Ram Navami Puja Mantra, Shlok (राम नवमी पूजा मंत्र, श्लोक): राम नवमी के दिन भगवान राम की पूजा के समय उनके मंत्रों का जाप बेहद कल्याणकारी माना जाता है। कहते हैं श्री राम भगवान के मंत्रों का जाप करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वैसे तो भगवान राम के कई मंत्र हैं लेकिन हम उनके यहां कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्रों और श्लोकों के बारे में बताएंगे जिनके जाप से आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

राम नवमी पूजा मंत्र (Ram Navami Puja Mantra)

'श्री राम जय राम जय जय राम'

कहते हैं इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

Ram Navami Mantra

Ram Navami Mantra

'ऊं रामचन्द्राय नमः'

मनोकामना पूर्ति के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

Ram Mantra

Ram Mantra

राम गायत्री मंत्र (Ram Gayatri Mantra)

'ऊं दशरथाय विद्महे जानकीवल्लभाय धीमहि, तन्नो रामः प्रचोदयात्'

राम नवमी के दिन श्रीराम गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि हो सकती है।

Shree Ram Mantra

Shree Ram Mantra

सौभाग्य में वृद्धि के लिए इस मंत्र का करें जाप-

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने

Lord Rama Mantra

Lord Rama Mantra

नजरदोष से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र का करें जाप

'क्लीं राम क्लीं राम'

राम नवमी श्लोक (Ram Navami Shlok)

-लोकाभिरामं रणरङ्गधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।

कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥

-रामेति रामभद्रेति रामचन्द्रेति वा स्मरन्‌।

नरो न लिप्यते पापैर्भुक्तिं मुक्तिं च विन्दति॥

-विजेतव्या लङ्का चरणतरणीयो जलनिधिः

विपक्षः पौलस्त्यो रणभुवि सहायाश्च कपयः।

तथाप्येको रामः सकलमवधीद्राक्षसकुलं

क्रियासिद्धिः सत्त्वे भवति महतां नोपकरणे॥

राम जी का प्रिय मंत्र (Ram Ji Mantra)

  • श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः
  • ओम जानकी वल्लभाय स्वाहा
  • ओम रामचंद्राय नमः
  • ओम राम भद्राय नमः

राम जी के मंत्रों का जाप कैसे करें (Ram Mantra Jaap Vidhi)

राम जी के मंत्रों का जाप करने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद एक साफ स्थान पर आसन लगाकर बैठ जाएं। फिर भगवान राम की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं। फिर रुद्राक्ष या तुलसी की माला से मंत्र का जाप करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article