अध्यात्म

Premanand Maharaj News Today LIVE 13 March 2026: आज वृंदावन में कब मिलेंगे प्रेमानंद महाराज? यहां जानें दर्शन और परिक्रमा की टाइमिंग

Premanand Maharaj News Today, प्रेमानंद जी महाराज आज परिक्रमा में आएंगे या नहीं ताजा खबर 13 March 2026: वृंदावन जाने वाले भक्त बांके बिहारी जी के दर्शन करना सबसे प्रमुख मानते हैं। वैसे ही संतों में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन की अभिलाषा भी बहुत से लोग रखते हैं। यदि आप वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना चाहते हैं, तो जानें दर्शन का पूरा तरीका...

Image

प्रेमानंद महाराज के दर्शन आज कब होंगे

Premanand Maharaj News Today, प्रेमानंद जी महाराज आज परिक्रमा में आएंगे या नहीं ताजा खबर 13 March 2026: इन दिनों आध्यात्मिक जगत में जिन संतों की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, उनमें प्रेमानंद महाराज का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है। उनके भक्ति से भरे प्रवचन और सरल जीवन का संदेश लाखों लोगों को आकर्षित करता है। सोशल मीडिया से लेकर वृंदावन की गलियों तक, हर जगह उनके भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अक्सर यह जानना चाहते हैं कि महाराज जी के दर्शन कब होते हैं और वे परिक्रमा के लिए किस समय निकलते हैं।

अगर आप भी 13 मार्च 2026 को वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करना चाहते हैं, तो यहां उनके दर्शन और परिक्रमा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जा रही है।

सुबह कब होते हैं प्रेमानंद महाराज के दर्शन

वृंदावन आने वाले भक्तों के लिए सुबह का समय सबसे खास माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेमानंद जी महाराज के सुबह के दर्शन आमतौर पर उनके आश्रम श्री हिल केली कुंज में होते हैं। यहां सुबह करीब 7:00 बजे से 10:00 बजे के बीच श्रद्धालु महाराज जी के दर्शन कर सकते हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त आश्रम पहुंचते हैं और महाराज जी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। कई लोग उनके प्रवचन सुनने और आशीर्वाद लेने के लिए भी यहां आते हैं।।

प्रेमानंद जी महाराज परिक्रमा के लिए कब निकलते हैं

प्रेमानंद जी महाराज की दिनचर्या में वृंदावन धाम की परिक्रमा का विशेष महत्व माना जाता है। पहले वे सुबह के समय परिक्रमा करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी परिक्रमा का समय बदल गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों महाराज जी आमतौर पर शाम करीब 5 बजे वृंदावन परिक्रमा के लिए आश्रम से निकलते हैं। इस दौरान परिक्रमा मार्ग पर भी भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और चलते-चलते महाराज जी के दर्शन करते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज से मिलने का सबसे आसान तरीका क्या है?

अगर आप प्रेमानंद जी महाराज से मिलना चाहते हैं, तो आपको श्री हित केली कुंज- उनके आश्रम पहुंचना होगा। यहां दर्शन या एकांतिक वार्ता के लिए टोकन लेना पड़ता है, जिसके लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। भीड़ से बचने के लिए मंगलवार से गुरुवार के बीच जाना बेहतर माना जाता है। क्योंकि सप्ताहांत में यहां भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है। आश्रम के नियमों के अनुसार मोबाइल फोन और छोटे बच्चों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होती।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article