अध्यात्म

Pradosh Vrat 2023 List: अक्टूबर में प्रदोष व्रत कब है, जानें सही तारीख और समय

Pradosh Vrat October 2023: प्रदोष व्रत प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है।

Image

Pradosh Vrat October 2023 List In Hindi

Pradosh Vrat October 2023 List: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इसलिए इसे त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रदोष व्रत रखता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यहां जानिए अक्टूबर प्रदोष व्रत की तारीख, मुहूर्त और महत्व।

अक्टूबर प्रदोष व्रत 2023 (October Pradosh Vrat 2023)

अक्टूबर में दो प्रदोष व्रत पड़ेंगे। इस महीने का पहला प्रदोष व्रत 11 तारीख को पड़ेगा तो दूसरा 26 को पड़ेगा। प्रदोष व्रत की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना जाता है। इस मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

प्रदोष व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

  • प्रदोष व्रत में किसी को अपशब्द नहीं कहने चाहिए।
  • व्रत के दौरान गुस्सा ना करें।
  • व्रत में साफ़-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • व्रत के दिन किसी भी तरह के गलत कार्यों से दूर रहें।

प्रदोष व्रत महत्व (Pradosh Vrat Significance)

प्रदोष व्रत का काफी महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन सच्चे मन से पूजा-व्रत करने से इंसान की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं प्रदोष व्रत को रखने से इंसान के सभी पाप भी दूर हो जाते हैं। प्रदोष व्रत कम से कम 11 त्रयोदशी तक रखना चाहिए। इसके बाद इसका विधि विधान उद्यापन कर देना चाहिए। पुराणों के अनुसार एक प्रदोष व्रत दो गायों के दान जितना फल देता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article