Best Mantras For Success In Life : जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और सही दिशा जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है सकारात्मक ऊर्जा का होना। क्योंकि कई बार हम पूरी मेहनत और लगन से काम करते हैं फिर भी काम के बीच में बाधाएं आ जाती हैं। कभी मानसिक तनाव, कभी आलस्य, कभी नकारात्मक सोच और कभी बाहरी अड़चनें हमें मंजिल तक पहुंचने से रोक देती हैं। यदि आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो आपको शास्त्रों में बताए गए कुछ पवित्र मंत्रों का जाप रोजाना करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से न केवल मन को शांत होता है बल्कि आत्मविश्वास और ऊर्जा भी प्रदान करता है। ये आपके जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं।
गणेश मंत्र
गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले गणपति के पूजन का विधान शास्त्रों ने बताया है। इसके अलावा आप ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का रोजाना जाप करें इससे आपके काम के बीच आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। सुबह स्नान कर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठकर 108 बार इस मंत्र का जप करना चाहिए।
हनुमान मंत्र
हनुमान जी की कृपा से आप अपार साहस, शक्ति और आत्मविश्वास के मालिक बन सकते हैं। इसके लिए आपको केवल ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप रोजाना करना है। यह मंत्र आलस्य, भय और मानसिक तनाव को दूर करता है। मंगलवार और शनिवार के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करना बेहद शुभ माना जाता है।
महामृत्युंजय मंत्र
मृत्यु के भय को आपसे कोसों दूर करने और सभी कठिनाइयों को दूर करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र एक असरदार उपाय है। “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥” यह मंत्र जीवन की नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करता है। काम में आ रही रुकावटें और बाधाओं को धीरे-धीरे खत्म कर देता है।
गायत्री मंत्र
तीव्र बुद्धि, स्मरण शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए आप गायत्री मंत्र का रोजाना जाप कर सकते हैं। विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों के लिए इस मंत्र का रोजाना जाप करना काफी फलदायी माना जाता है। “ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥” गायत्री मंत्र को सभी मंत्रों का आधार माना गया है। यह मंत्र बाधा निवारण में काफी असरदार है।
