अध्यात्म

पंडित प्रदीप मिश्रा बोले – बस इतना कर लो, कर्ज खुद उतर जाएगा

Pandit Pradeep Mishra Upay In Hindi: ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं अनुसार कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मेहनत के साथ-साथ ईश्वरीय कृपा की भी जरूरत होती है। पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने कर्ज से मुक्ति पाने के कई उपाय बताए हैं। यदि नियमित रूप से इनका पालन किया जाए तो ये उपाय जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

Image

Pandit Pradeep Mishra

Pandit Pradeep Mishra Upay In Hindi: हर कोई चाहता है कि उस पर कर्ज का बोझ न रहे क्योंकि कर्ज केवल आर्थिक बोझ नहीं होता, बल्कि यह मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और जीवन की प्रगति को भी प्रभावित करता है। इसी विषय पर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने एक प्रभावशाली और सरल महाउपाय बताया है, जिसे अपनाकर आप कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं और अपने जीवन में आर्थिक स्थिरता ला सकते हैं। जानिए क्या है ये उपाय...

पंडित प्रदीप मिश्रा के उपाय (Pandit Pradeep Mishra Ke Upay)

पंडित प्रदीप मिश्रा जी कहते हैं कि मंगलवार और बुधवार के दिन कर्ज भूलकर भी नहीं लेना चाहिए क्योंकि इन दो दिनों में लिया गया कर्ज कभी खत्म नहीं होता। इसके साथ ही कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार को भगवान शिव को मसूर की दाल चढ़ाते हुए ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम: मंत्र का जाप करें।

इसके अलावा पंडित प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि मंगलवार के दिन शिवलिंग को पके चावल से ढक दो और फिर उसके बाद उस पर 7 बेलपत्र अर्पित करो। ऐसा करने से भी धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

हल्दी और इलायची से जुड़ा उपाय

इस उपाय में आपको चुटकी भर हल्दी और 2 हरी इलायची की जरूरत पड़ेगी। दोनों इलायची पर हल्दी का लेप लगा लें और अब दो आटे के दीपक लें और उसमें घी डालकर बाती लगा लें। अब पहला दीपक गणेशजी की प्रतिमा के सामने ॐ गं गणपतये नमः मंत्रका जाप करते हुए जलाएं। साथ ही भगवान को एक हरी इलायची भी अर्पित करें और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। अब तुलसी के गमले में थोड़ा सा गड्ढा करके वहां दूसरी इलायची को दबा दें और फिर उस इलायची के ऊपर एक दीपक रखकर तुलसी माता के समक्ष ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: या ओम महालक्ष्मी नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। इस दौरान धन समृद्धि की कामना करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article