Today Lucky Number As Per Rashi: 28 जुलाई 2026 यानी आज कोकिला व्रत है। साथ ही कुछ ग्रहों की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की दिनचर्या पर पड़ेगा। आज चन्द्रमा मकर राशि में जाएंगे, जबकि शुक्र सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल वृषभ राशि में, गुरु और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। ग्रहों की स्थितियों के आधार पर प्रत्येक दिन के शुभ अंकों का भी आकलन किया जाता है। मान्यता है कि शुभ अंक व्यक्ति के साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। साथ ही कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं। चलिए अब जानें आज 28 जुलाई 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के शुभ अंकों के बारे में।
मेष राशि
02 और 03 आपके आज के शुभ अंक हैं। अंक 2 संबंधों में सुधार का संकेत दे रहा है, जबकि 3 नए मौके दिलाएगा।
वृषभ राशि
01 और 03 आपके आज के शुभ अंक हैं। अंक 1 को नई शुरुआत और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है, जबकि 3 उन्नति का संकेत देता है।
मिथुन राशि
04 और 06 आपके आज के शुभ अंक हैं। इन अंकों के प्रभाव से आपके जीवन में स्थिरता आएगी। साथ ही आप सकारात्मक रहेंगे।
कर्क राशि
03 और 07 आपके आज के शुभ अंक हैं। इन अंकों के प्रभाव से आपको मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही सही निर्णय आप ले पाएंगे।
सिंह राशि
05 और 08 आपके आज के शुभ अंक हैं। इन अंकों के प्रभाव से सिंह राशि वालों की नेतृत्व क्षमता और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने में ये अंक मददगार साबित होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राशि के अनुसार आज कौन-सा रंग रहेगा आपके लिए शुभ?
कन्या राशि
01 और 02 आपके आज के शुभ अंक हैं। अंक 1 को नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जबकि 2 सहयोग और मधुर संबंधों का संकेत दे रहा है।
तुला राशि
03 और 09 आपके आज के शुभ अंक हैं। इन अंकों के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
01 और 02 आपके आज के शुभ अंक हैं। अंक 1 आत्मबल को मजबूत करेगा, जबकि 2 धैर्य और समझदारी को बढ़ाएगा।
धनु राशि
01 और 02 आपके आज के शुभ अंक हैं। इन अंकों के प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही करियर में प्रगति होने की संभावना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज कौन सी तिथि और योग है, पंचांग से जानिए
मकर राशि
02 और 09 आपके आज के शुभ अंक हैं। इन अंकों के प्रभाव से आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। साथ ही आर्थिक उन्नति होने के योग हैं।
कुम्भ राशि
03 और 09 आपके आज के शुभ अंक हैं। इन अंकों के प्रभाव से आपको नए अवसर मिलेंगे। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति में ये सहायक रहेंगे।
मीन राशि
01 और 03 आपके आज के शुभ अंक हैं। इन अंकों के प्रभाव से आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी। साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
