अध्यात्म

सावन 2026 में शनि की वक्री चाल पर क्या लगेगा ब्रेक, श्रावण माह के ग्रहण से लेकर गोचर की वो तारीखें जानें जो बदल देंगी किस्मत

Sawan 2026: धार्मिक ही नहीं, ज्योतिषीय दृष्टि से भी सावन 2026 बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान कौन-कौन से ग्रहण पड़ेंगे, किस राशि में किस ग्रह का गोचर होगा और शनि ग्रह की क्या स्थिति रहेगी, इन सभी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं के बारे में आप यहां विस्तार से जानेंगे।

Image

सावन 2026 कब से कब तक है

Sawan 2026: सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। साथ ही धार्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है और शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है। हालांकि, सावन 2026 का महीना केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में दो ग्रहण पड़ेंगे और कई प्रभावशाली ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। हाल ही में न्याय और कर्म के दाता शनि वक्री हुए हैं यानी वो उल्टी चाल चल रहे हैं। शनि लंबे समय तक इसी अवस्था में रहेंगे, जिसके कारण सभी राशियों के जीवन में सकारात्मक व नकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। चलिए अब जानें सावन 2026 के दौरान होने वाली हर प्रमुख ज्योतिषीय घटना और उनकी सही तारीखों के बारे में।

सावन 2026 कब से कब तक है

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से हो रही है। वहीं, समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। इस बीच 4 सोमवार पड़ेंगे।

सावन 2026 में कौन से ग्रहण लगेंगे

पंचांग की गणना के अनुसार, सावन 2026 में पहला ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा, जो कि पूर्ण होगा। इसके बाद 28 अगस्त को सावन 2026 के आखिरी दिन चंद्र ग्रहण लगेगा, जो कि आंशिक होगा। बता दें कि सावन 2026 में लगने वाले दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, जिसके कारण इनका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

सावन 2026 में कौन से ग्रहों की चाल बदलेगी

  • राशि गोचर-
ग्रहप्रवेश राशितिथि एवं दिनसमय
शुक्रकन्या1 अगस्त 2026, शनिवारसुबह 09:33 बजे
मंगलमिथुन2 अगस्त 2026, रविवाररात 10:59 बजे
बुधकर्क5 अगस्त 2026, बुधवारशाम 07:58 बजे
सूर्यसिंह17 अगस्त 2026, सोमवारसुबह 08:03 बजे
बुधसिंह22 अगस्त 2026, शनिवारशाम 07:33 बजे
नक्षत्र गोचर-
ग्रहप्रवेश नक्षत्रतिथि एवं दिनसमय
केतुमघा2 अगस्त 2026, रविवारसुबह 12:08 बजे (मध्यरात्रि)
राहुधनिष्ठा2 अगस्त 2026, रविवारसुबह 12:08 बजे (मध्यरात्रि)
सूर्यअश्लेषा3 अगस्त 2026, सोमवारसुबह 10:29 बजे
गुरुपुष्य3 अगस्त 2026, सोमवाररात 11:17 बजे
बुधपुष्य8 अगस्त 2026, शनिवारसुबह 07:23 बजे
शुक्रहस्त11 अगस्त 2026, मंगलवारसुबह 06:33 बजे
मंगलआर्द्रा12 अगस्त 2026, बुधवाररात 10:42 बजे
बुधअश्लेषा16 अगस्त 2026, रविवाररात 02:19 बजे (तड़के)
गुरुअश्लेषा19 अगस्त 2026, बुधवाररात 03:37 बजे (तड़के)
शुक्रचित्रा25 अगस्त 2026, मंगलवारदोपहर 12:55 बजे
बता दें कि सावन 2026 में चंद्र ग्रह का 13 बार राशि गोचर और 29 बार नक्षत्र गोचर होगा।

सावन 2026 में शनि किस अवस्था में रहेंगे

27 जुलाई से लेकर 11 दिसंबर 2026 तक शनि ग्रह मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे यानी वो उल्टी चाल चलेंगे। हालांकि, इस बीच सावन 2026 में 20 अगस्त को शाम 7 बजकर 45 मिनट पर वो रेवती नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश करेंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article