16 जून 2022 का पंचांग: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए रखें गुरुवार का व्रत, यहां देखें पंचांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 01:08 PM IST

Aaj ka Panchang 16 June 2022: 16 जून 2022 को आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। यहां पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

16 जून 2022 का पंचांग: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए रखें गुरुवार का व्रत, यहां देखें पंचांग

16 June 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 16 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 16 जून 2022  
दिवस गुरुवार
माह

आषाढ़,कृष्ण पक्ष

तिथि द्वितीया 
सूर्योदय

05:23 am

सूर्यास्त 07:21 pm
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

 धनु

करण

गरज

योग

ब्रम्ह

अभिजीत मुहूर्त   1:53 am से 12:42 pm तक
विजय मुहूर्त

02:32 pm से 03:29 pm तक

गोधुली मुहूर्त

06:46 pm से 07:19 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article