15 जून 2022 का पंचांग: हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का है बहुत महत्व, पढ़ें आज का पंचांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 01:58 PM IST

Aaj ka Panchang 15 June 2022: हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

15 जून 2022 का पंचांग: हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का है बहुत महत्व, पढ़ें आज का पंचांग

15 June 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। मूल नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार व्रत  का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।  प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 15 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 15 जून 2022  
दिवस बुधवार
माह

आषाढ़,कृष्ण पक्ष

तिथि प्रतिपदा 
सूर्योदय

05:23 am

सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र मूल
सूर्य राशि वृष12:19pm तक फिर मिथुन
चन्द्र राशि

 धनु

करण

कौलव

योग

शुभ

अभिजीत मुहूर्त  नहीं है।
विजय मुहूर्त

02:27pm से 03:19 pm तक

गोधुली मुहूर्त

06:17pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है।  इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article