11 अप्रैल 2022 का पंचांग: शिवपुराण के पाठ का है आज बहुत महत्व, भगवान शिव का करें रुद्राभिषेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 04:12 PM IST

11 April 2022 ka Panchang: माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। पढ़ें सोमवार का पंचांग।

11 अप्रैल 2022 का पंचांग: शिवपुराण के पाठ का है आज बहुत महत्व, भगवान शिव का करें रुद्राभिषेक

11 April 2022 ka Panchang:  आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। पुष्य नक्षत्र है।आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 11 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 11 अप्रैल 2022  
दिवस सोमवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 
सूर्योदय 06:02am
सूर्यास्त 06:44pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि  कर्क
करण तैतिल
योग

धृति

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article