अध्यात्म

15 October 2023 Panchang: आज के पंचांग से जानें नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, मिलेंगे सिर्फ 46 मिनट

15 October 2023 Panchang (नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2023): रविवार में नवरात्रि पर्व का पहला दिन है और इस दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना यानि घटस्थापना की जाएगी। पंचांग अनुसार घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त शुभ माना जाता है। जानिए नवरात्रि के पहले दिन किस मुहूर्त में की जाएगी घटस्थापना।

Image

Aaj Ka Panchang 15 October 2023: जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

15 October 2023 Panchang (नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2023): पंचांग अनुसार रविवार से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। बता दें ये पर्व हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और इसके पहले दिन कलश स्थापना यानि घटस्थापना की जाती है (Navratri Ghatasthapana Shubh Muhurt 2023)। इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। वहीं नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि रात 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। यहां जानिए घटस्थपना के सभी शुभ मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग।

नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 2023 (Navratri Kalash Sthapana Shubh Muhurat 2023)

घटस्थापना मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:30 पी एम

अवधि - 00 घण्टे 46 मिनट्स

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 14, 2023 को 11:24 पी एम बजे

प्रतिपदा तिथि समाप्त - अक्टूबर 16, 2023 को 12:32 ए एम बजे

चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ - अक्टूबर 14, 2023 को 04:24 पी एम बजे

चित्रा नक्षत्र समाप्त - अक्टूबर 15, 2023 को 06:13 पी एम बजे

वैधृति योग प्रारम्भ - अक्टूबर 14, 2023 को 10:25 ए एम बजे

वैधृति योग समाप्त - अक्टूबर 15, 2023 को 10:25 ए एम बजे

नवरात्रि घटस्थापना चौघड़िया मुहूर्त 2023 (Navratri Ghatasthapana Choghadiya Muhurat 2023)

दिन का चौघड़ियारात्रि का चौघड़िया
चर - सामान्य - 07:48 ए एम से 09:14 ए एमशुभ - उत्तम - 05:52 पी एम से 07:26 पी एम
लाभ - उन्नति - 09:14 ए एम से 10:40 ए एमअमृत - सर्वोत्तम - 07:26 पी एम से 08:59 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम - 10:40 ए एम से 12:07 पी एमवार वेलाचर - सामान्य - 08:59 पी एम से 10:33 पी एम
शुभ - उत्तम - 01:33 पी एम से 02:59 पी एमलाभ - उन्नति - 01:41 ए एम से 03:15 ए एम, अक्टूबर 16
शुभ - उत्तम - 04:48 ए एम से 06:22 ए एम, अक्टूबर 16

15 अक्टूबर 2023 शुभ मुहूर्त (15 October 2023 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:42 ए एम से 05:32 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 05:07 ए एम से 06:22 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 11:44 ए एम से 12:30 पी एम
  • विजय मुहूर्त 02:02 पी एम से 02:48 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 05:52 पी एम से 06:17 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या 05:52 पी एम से 07:07 पी एम
  • अमृत काल 11:20 ए एम से 01:03 पी एम
  • निशिता मुहूर्त 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 16

15 अक्टूबर 2023 अशुभ समय (15 October 2023 Ashubh Smay)

राहुकाल 04:26 पी एम से 05:52 पी एम तक, यमगण्ड 12:07 पी एम से 01:33 पी एम तक, आडल योग 06:13 पी एम से 06:22 ए एम, अक्टूबर 16 तक, दुर्मुहूर्त 04:20 पी एम से 05:06 पी एम तक और गुलिक काल 02:59 पी एम से 04:26 पी एम तक रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article