Sep 19, 2026

क्या है 'एलियन स्टार' का असली नाम, आपके फीड में भी आते होंगे इस लड़के के रील

Pankaj Yadav

​आपके फीड पर भी दिखता होगा यह लड़का​

अगर आप सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं और इंस्टाग्राम या फिर फेसबुक स्क्रॉल करते रहते हैं तो आपके फीड में इस लड़के की रील जरूर आई होगी।

Credit: Instagram/@Alian_Star_

​'एलियन स्टार' के नाम से है फेमस​

सोशल मीडिया पर यह लड़का 'एलियन स्टार' के नाम से फेमस है और लोग इसे इसी नाम से ही जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस लड़के का असली नाम एलिन स्टार नहीं बल्कि कुछ और है।

Credit: Instagram/@Alian_Star_

​क्या आपको पता है इस लड़के का असली नाम?​

अगर आपको भी इस लड़के का असली नाम नहीं पता तो आज जान लीजिए, हम आपको आज इस लड़के का असली नाम बताने जा रहे हैं।

Credit: Instagram/@Alian_Star_

​क्या है इस लड़के का असली नाम?​

बता दें कि 'एलियन स्टार' के नाम से फेमस इस लड़के का असली नाम मोतीराम मेघवाल (मोती) है। जो राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र के चाड़िया गांव का रहने वाला है।

Credit: Instagram/@Alian_Star_

You may also like

धरती का सबसे भारी जानवर, फिर भी पानी में...
गर्मी नहीं तो किस लिए हुई थी AC की खोज, ...

​15 अगस्त पर बनाई गई रील हुई वायरल​

15 अगस्त पर बनाई गई एक रील ने मोतीराम मेघवाल को रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। जहां उसके इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और जमकर शेयर किया।

Credit: Instagram/@Alian_Star_

​क्या था इस वायरल वीडियो में?​

इस वीडियो में स्कूल के शिक्षक कहते हैं कि जो बच्चा अच्छे कपड़े पहनकर आएगा, उसे दो लड्डू मिलेंगे। अगले दिन मोती स्कूल में दूल्हे की शेरवानी और टोपी पहनकर स्कूल पहुंच जाते हैं।

Credit: Instagram/@Alian_Star_

​इसी वीडियो से सोशल मीडिया पर मिली पहचान​

देखते ही देखते यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गई और मोती सोशल मीडिया पर एलियन स्टार बन गए। आज मोती को सोशल मीडिया यूजर भले ही उनके असली नाम से ना जानता हो लेकिन उन्हें एलियन स्टार से जरूर जानता है।

Credit: Instagram/@Alian_Star_

​लड़के के लगभग हर वीडियो पर आते हैं मिलियन व्यूज ​

मोती के 15 अगस्त वाले इस वीडियो को अब तक साढ़ें 18 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। साथ ही उनके कई अन्य वीडियो को भी 10 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Credit: Instagram/@Alian_Star_

​इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स​

अब लगभग उनके हर वीडियो पर मिलियन व्यूज हैं। इंस्टाग्राम पर मोतीराम के करीब 19 लाख फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर करीब 11 लाख।

Credit: Instagram/@Alian_Star_

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: धरती का सबसे भारी जानवर, फिर भी पानी में डूबने के बजाय तैर कैसे लेता है हाथी

ऐसी और स्टोरीज देखें