अध्यात्म

नवंबर में इस दिन दो बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ!

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 04:17 PM IST

नवंबर में दो बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से 5 राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

मंगल और बुध के गोचर से किन्हें मिलेगा लाभ, जानिए यहां

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। क्योंकि ग्रह हमारे जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। हर ग्रह अपनी निश्चित अवधि के अंदर राशि परिवर्तन करता है। 13 नवंबर 2022 को दो बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ये ग्रह हैं मंगल और बुध। मंगल इस दिन वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तो बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जानें इन गोचरों का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

इन 5 राशियों को होगा अपार धन लाभ

वृषभ राशि: इन ग्रहों के गोचर का वृषभ राशि के जातकों पर शुभ असर पड़ेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। कारोबार से जुड़े वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में जबरदस्त मुनाफा मिलने के आसार हैं। करियर के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि: आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। इस अवधि में आपकी हर मुराद पूरी होगी। बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। सैलरी बढ़ने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि: ये गोचर आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जो जातक पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें जबरदस्त लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है।

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए ये गोचर बेहद शानदार साबित होने वाला है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। करियर और कारोबार में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

मकर राशि: इन ग्रहों के गोचर से मकर वालों लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। शोध से जुड़े जातकों के लिए ग्रहों का यह गोचर शुभ रहने का अनुमान है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article