अध्यात्म

November 2022: नवंबर में ये 5 बड़े ग्रह बदलेंगे आपका नसीब, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ!

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:13 AM IST

November Horoscope 2022: नवंबर में कई बड़े ग्रह राशि बदलने जा रहे हैं। जानें इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन्हें लाभ मिलेगा।

Image

नवंबर का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

November 2022 Lucky Zodiac Signs: नवंबर 2022 का महीना ग्रह-गोचरों से भरा रहेगा। इस महीने कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल वृषभ राशि में, बुध वृश्चिक राशि में तो सूर्य भी वृश्चिक में ही प्रवेश करेंगे। इसके अलावा बृहस्पति मीन राशि में मार्गी होंगे। वृश्चिक राशि में कई ग्रहों का अद्भुत संयोग देखने को मिलेगा। जानिए इन ग्रह गोचर से किन राशियों की जिंदगी में खुशियां आएंगी।

नवंबर 2022 में ग्रहों का राशि परिवर्तन (November 2022 Planet Change Date)

11 नवंबर- शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर

13 नवंबर- वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर

13 नवंबर- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर

16 नवंबर- सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर

24 नवंबर- बृहस्पति मीन राशि में मार्गी

नवंबर 2022 की लकी राशियां (November 2022 Horoscope)

धनु राशि- इस राशि वालों को इस महीने करियर में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का संचय करने में भी आप कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं में अच्छी खासी बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। आप अपनी मेहनत का लोहा मनवाने में कामयाब रहेंगे।

कन्या राशि- इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में उन्नति मिलेगी। आपको एक से ज्यादा माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। साझेदारी के काम में भी मुनाफा मिलेगा। कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है।

वृषभ राशि- इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त हो सकता हैय़ नौकरी में बदलाव की प्रबल संभावना है। जो लोग विदेश में नौकरी करना चाहते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। कार्यस्थल में आपकी जमकर तारीफ होगी। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article