अध्यात्म

Karwa Chauth Aarti In Hindi Lyrics: ओम् जय करवा मैया, माता जय करवा मैया...करवा चौथ की आरती लिखित में यहां देखें

Karwa Chauth Aarti (ॐ जय करवा मैया आरती), Karwa Maiya Ki Aarti Lyrics In Hindi: करवा चौथ व्रत की पूजा के समय करवा माता की आरती जरूर करनी चाहिए। तभी व्रत पूजा संपूर्ण मानी जाती है।

Image

Karwa Chauth Aarti

Karwa Chauth Aarti (ॐ जय करवा मैया आरती), Karwa Maiya Ki Aarti Lyrics In Hindi: करवा चौथ व्रत में मुख्य रूप से करवा माता की पूजा की जाती है। ये पूजा चांद निकलने से पहले संपन्न करनी होती है। इस पूजा के समय महिलाएं करवा माता के समक्ष घी का दीपक जलाती हैं। इसके बाद सच्चे मन से करवा चौथ की कथा सुनती हैं। साथ ही मंत्रों का भी जाप करती हैं। अंत में करवा चौथ की आरती के साथ पूजा संपन्न की जाती है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ की आरती के लिरिक्स।

करवा चौथ की आरती (Karwa Chauth Ki Aarti)

ओम् जय करवा मैया, माता जय करवा मैया

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया

ओम् जय करवा मैया

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी

ओम् जय करवा मैया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती

दीर्घायु पति होवे, दुख सारे हरती..

ओम् जय करवा मैया

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे

ओम् जय करवा मैया

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे

ओम् जय करवा मैया

करवा चौथ व्रत 2024 से जुड़ी जानकरी

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article