Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 27 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज 27 सितम्बर 2022 है।27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है।आज 27-09-2022का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक 01 अंक राशिफल
जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।शुभ अंक-03
जन्मांक 02 अंक राशिफल
जॉब मे तनाव रह सकताहै। जन्मांक 04 व 08 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।शुभ अंक-03
जन्मांक 03 अंक राशिफल
अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा भाग्यस्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- उदर या नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।शुभ अंक-09
जन्मांक 04 अंक राशिफल
भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में केतु के अंक 07 से शुभ लाभ है।स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-05
जन्मांक 05 अंक राशिफल
व्यवसाय में नामांक 03 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- गाय को पालक खिलाएं।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।जन्मांक 04 अंक राशिफल
शुभ अंक - 04
जन्मांक 06 अंक राशिफल
आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- नेत्र व श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।शुभ अंक-07
जन्मांक 07 अंक राशिफल
व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।शुभ अंक-06
जन्मांक 08 अंक राशिफल
आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।शुभ अंक-06
जन्मांक 09 अंक राशिफल
व्यवसाय में मंगल, मित्र ग्रह गुरु व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।शुभ अंक-07
