अध्यात्म

Panchang Today: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज, देखें मां ब्रह्माचारिणी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 11:09 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 27 September 2022: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की विधान है। यहां देखें 27 सितंबर 2022, दिन मंगलवार का पंचाग विस्तार से। देखें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Image

Panchang Today, Aaj Ka Panchang 27 September 2022

Panchang Today (आज का पंचांग) 27 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज नवरात्र की द्वितीया तिथि है। नवरात्रि में दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आजमंगलवार का व्रत भी है। हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन की जाती है। हस्त नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 27 September 2022 in Hindi

दिनांक- 27 सितंबर 2022

दिवस- मंगलवार

माह- आश्विन, शुक्ल पक्ष

तिथि- द्वितीया

सूर्योदय- 06:15 am

सूर्यास्त- 06:09 pm

नक्षत्र- हस्त

सूर्य राशि- कन्या

चन्द्र राशि- कन्या 06:20 pm तक फिर तुला

करण- बालव

योग- ब्रम्ह

27 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

27 सितंबर का अभिजीत मुहूर्त- 11:58 am से 12:48 pm तक।

27 सितंबर का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

27 सितंबर का गोधुली मुहूर्त- 06:19 pm से 06:56 pm तक

27 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article