अध्यात्म

गुड न्यूज के लिए तैयार रहें महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोग, आपके लिए आज है शुभ योग

Daily Numerology Prediction: आपके जन्म की तारीख आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। दैनिक अंकज्योतिष भविष्यफल के माध्यम से आप उस दिन आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है? इसका अनुमान लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल आपके लिए क्या कह रहा है?

Image

24 नवंबर 2025 का अंकज्योतिष भविष्यफल

अंDaily Numerology Prediction: 24 नवंबर 2025 दिन सोमवार की तारीख के अंकों का योग 8 है। अंक 8 शनि का माना जाता है। वहीं, सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित होता है। 24 के अंकों का योग 6 है और यह शुक्र का होता है। शनि और शुक्र दोनों मित्र हैं। इस कारण आज का दिन कुछ लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगा। खासकर जो लोग शनि या शुक्र के प्रभाव में हैं। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र और सूर्य व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। नौकरी में भी अच्छी सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। पेट संबंधी विकार हो सकता है, इसलिए गुड़ का दान करें।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे)

चंद्रमा और शुक्र नौकरी में कुछ संघर्ष दे सकते हैं, परंतु व्यवसाय को लेकर आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आंखों में तकलीफ हो सकती है।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में कोई परिवर्तन आपको नई ऊर्जा और प्रोत्साहन देगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में थोड़ा नुकसान होने की संभावना है, इसलिए श्री सूक्त का पाठ करें। नौकरी में भी तनाव रह सकता है। श्वास के मरीज विशेष सावधानी बरतें।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

अपने कार्यों से नौकरी में बहुत प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में भी आज का दिन अत्यंत शुभ और सफलता देने वाला है। बजरंगबाण का पाठ करें। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में उन्नति और सफलता का दिन है। कुल मिलाकर दिन बहुत शुभ रहेगा। दमा और बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

नौकरी में प्रगति की स्पष्ट संभावना है। व्यवसाय में सफलता के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पेट संबंधी रोग की तकलीफ हो सकती है।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। चावल का दान करना बहुत श्रेयस्कर रहेगा। सेहत पूरी तरह ठीक रहेगी।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र और मंगल के प्रभाव से व्यवसाय और नौकरी दोनों में सफलता मिलेगी। सुंदरकांड का पाठ करें। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article