अध्यात्म

Navratri 2023 Rangoli Designs: नवरात्रि रंगोली डिजाइन सिंपल easy, माता रानी के नाम से खिल उठेगा आंगन

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 21, 2023, 04:14 PM IST

Navratri 2023 Best Rangoli Designs: चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार इस वर्ष 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। माता रानी को समर्पित इन नौ दिनों का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। देवी मैया को प्रसन्न करने के लिए घर के आंगन, मंदिर में बनाए ये खास और इजी रंगोली डिजाइंस।

Image

नवरात्रि रंगोली डिजाइंस

Navratri 2023 Best Rangoli Designs: इस साल 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि (Navratri 2023) का त्योहार आरंभ होगा, और अगले नौ दिनों तक माता के नाम से भक्तों के घर आंगन में खुशियों का बसेरा होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के अवसर पर माता रानी के भक्त देवी मां को प्रसन्न करने तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु घरों में कलश और मां की प्रतिमा को स्थापित कर पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजन अर्चन करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन मां दुर्गा के एक स्वरूप को समर्पित होता है, और भक्त इन दिनो में व्रत, कथा, पूजन कर मां को खुश करते हैं।

नवरात्रों में घर की साफ-सफाई करने तथा घर को सुसज्जित रूप से तैयार करने का भी बहुत खास महत्व है। अगर आप भी नवरात्रि पर देवी मां को घर में विराजमान करने वाले हैं, तो घर सजाने के लिए खास रंगोली बनाना बेहतरीन (Rangoli designs for navratri) हो सकता है। नवदुर्गा के आगमन के उल्लास में आप लाइट, फूलों की लड़ियां और रंगोली बनाकर घर की साज सजावट कर सकते हैं। त्योहारों पर रंगोली बनाने का बहुत ही खास महत्व होता है, इस नवरात्रि पर आप को माता रानी को समर्पित ये आसान और सुंदर सी रंगोली (Navratri rangoli designs 2023 photos) की डिजाइंस बना सकते हैं। देखें घर के द्वार, मंदिर या आंगन में मां के नाम की रंगोली (Easy navratri rangoli designs) की खास डिजाइंस -

Easy Rangoli Designs for Navratri 2023, नवरात्रि के लिए रंगोली डिजाइंस

नवरात्रि में मां के नाम से अपना घर आंगन महकाने के लिए आप भी रंगोली की खूबसूरत डिजाइंस बना सकते हैं। घर के द्वार और मंदिर को रंगोली से सजाकर नवरात्रि पर माता का खास स्वागत कर विशेष लाभ पाएं। देखें नवरात्रि के लिए 6 खास रंगोली डिजाइंस जिन्हें आप आसानी से घर के द्वार, आंगन या मंदिर में बनाकर कलश स्थापना कर सकते हैं।
Rangoli design for navratri

Rangoli design for navratri

कलश और मां के पैर

नवरात्रि के अवसर पर आप घर में रंगोली के रंग और गेंहू - चावल का उपयोग कर माता के स्वागत के लिए खास रंगोली बना सकते हैं। गेंहू और अक्षत से बने कलश का नवरात्रि में विशेष महत्व होता है, इस खास रंगोली को बनाकर जरूर ही माता के कदम आपके घर में धन लाभ, खुशियां और समृद्धि की लहर ला देंगे।

चूड़ी की रंगोली

Devi Maa Rangoli

Devi Maa Rangoli

चैत्र नवरात्रि के लिए घर के आंगन में कोई बहुत आसान सी रंगोली बनानी है, तो ये चूड़ी के इस्तेमाल से बनी रंगोली बढ़िया हो सकती है। इस खास रंगोली में आप अपनी पसंद की कोई भी चूड़ी से शानदार डिजाइन बना सकते हैं। रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए यू देवी मां के तीखे नैन और प्रभावशाली चेहरा जरूर बनाए।

Chaitra Navratri

Chaitra Navratri

माता के त्रिनेत्र की रंगोली

मां दुर्गा को समर्पित ये रंगोली, नवरात्रि के लिए बेहतरीन हो सकती है। आप अपनी पसंद के कई सारे रंगों को मिलाकर बहुत ही सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। माता की ये त्रिनेत्र वाली रंगोली आपके आंगन में कुछ ऐसी लगेगी मानो देवी मैया साक्षात प्रकट हुई हो। सुंदर सी रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए आप आस पास फूल पत्ती का डिजाइन बनाकर दीए रख सकते हैं।

Maa Kali rangoli

Maa Kali rangoli

काली मां की रंगोली

पीले और सफेद रंग की ये मां काली की रंगोली बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली लग रही है। आप इस रंगोली को चैत्र नवरात्रि 2023 के शुभ अवसर पर बनाएंगे, तो माता अवश्य ही आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगी। इस खास रंगोली को आप कंघी की मदद से भी बना सकते हैं, अच्छा शेड आएगा।

Rangoli designs navratri 2023

Rangoli designs navratri 2023

मां के नाम वाली रंगोली

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मैया के नौ स्वरूपो को पूजा जाता है। इस महत्व के साथ आप नवरात्रि पर अपने घर आंगन को ये रंगोली बनाकर माता के नाम से रोशन कर सकते हैं। फूल के आकार वाली इस रंगोली में आप बहुत ही सुंदर ढंग से माता के नाम लिख, उनके आगमन का उल्लास मना सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article