अध्यात्म

Navratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा में किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Navratri Puja Samagri List: नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि विधान पूजा की जाती है और इस दौरान कई सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। मां दुर्गा की पूजा में लाल रंग की गोटेदार चुनरी, लाल रेशमी चूड़ियां, सिन्दूर, आम के पत्‍ते, लंबी बत्ती, धूप, अगरबत्ती, नारियल समेत कई सामान लगते हैं। यहां देखें नवरात्रि पूजा सामग्री की लिस्ट।

Image

Navratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री

Navratri Puja Samagri List (नवरात्रि पूजा सामान लिस्ट): नवरात्रि का पावन पर्व 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। ये एक दिन का त्योहार नहीं बल्कि पूरे नौ दिन तक चलने वाला महापर्व है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान पूजा की जाती है। वैसे तो नवरात्रि का हर दिन खास होता है लेकिन इसका पहला दिन सबसे विशेष माना जाता है। क्योंकि इस दिन कई तरह के अनुष्ठान किये जाते हैं। जैसे नवरात्रि के पहले दिन भक्त अपने घर में कलश स्थापना के साथ-साथ मां दुर्गा के प्रतिमा की भी स्थापना करते हैं। जानिए मां दुर्गा की पूजा में किन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है।

नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट (Navratri Puja Samagri List In Hindi)

  • चालीसा और आरती की किताब
  • देवी की प्रतिमा या फोटो
  • कलावा
  • मेवे
  • आम की लकड़ी
  • जौ
  • पांच मेवा
  • लाल रंग की गोटेदार चुनरी
  • लाल रेशमी चूड़ियां
  • सिन्दूर
  • चौकी
  • चौकी के लिए लाल कपड़ा
  • नारियल
  • दुर्गासप्‍तशती किताब
  • कलश
  • आम के पत्‍ते
  • लाल वस्त्र
  • लंबी बत्ती के लिए रुई या बत्ती
  • धूप-अगरबत्ती
  • माचिस
  • साफ चावल
  • कुमकुम
  • मौली
  • लौंग
  • लायची
  • बताशे या मिसरी
  • कपूर
  • उपले
  • फल/मिठाई
  • श्रृंगार का सामान
  • दीपक घी/ तेल
  • फूल
  • फूलों का हार
  • पान
  • सुपारी
  • लाल झंडा
  • लोबान
  • गुगल
  • कमल गट्टा
  • सुपारी
  • कपूर
  • हवन कुंड भी

शारदीय नवरात्रि 2023 कब से कब तक है (Navratri 2023 Start And End Date)

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हो रही है और इसका समापन 23 अक्टूबर 2023 को होगा। 24 अक्टूबर को नवरात्रि व्रत का पारण है और इस दिन विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article