अध्यात्म

Navratri 2023 October Date: सूर्य ग्रहण के साये में शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त पर इसका असर

Navratri 2023 October Date: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और 2023 में इस तिथि पर सूर्य ग्रहण (Surya Grahan October 2023) लगने जा रहा है। जानिए इस नवरात्रि पर सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) का क्या प्रभाव पड़ेगा।

Image

Navratri 2023 October Date And Time In Hindi

Navratri 2023 October Date: शारदीय नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की उपासना करते हैं। इस बार आश्विन नवरात्रि (Ashwin Navratri 2023) 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है और नवरात्रि के पहले ही दिन सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) भी लग रहा है। बता दें ये साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) होगा। जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर की रात 8:34 बजे से होगी और समाप्ति 15 अक्टूबर को 2:25 पर होगी। जानिए शारदीय नवरात्रि 2023 (Shardi Navratri 2023 Date) कब से कब तक रहेगी और सूर्य ग्रहण का इस नवरात्रि पर (Navratri 2023) क्या पड़ेगा असर (Surya Grahan Effects On October Navratri 2023)।

शारदीय नवरात्रि 2023 कब से कब तक रहेगी (Navratri 2023 October Start And End Date In Hindi)

शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से 23 अक्टूबर 2023 तक रहेगी। जबकि 24 अक्टूबर को विजय दशमी पर्व यानि दशहरा मनाया जाएगा। इस बार पूरी नौ नवरात्रि पड़ रही हैं। नवरात्रि की अष्टमी 22 अक्टूबर को तो नवमी तिथि 23 अक्टूबर को पड़ेगी। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आ रही हैं।

सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर असर (Surya Grahan Effects On Navratri 2023)

सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आप नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान कलश स्थापना कर सकेंगे। क्योंकि सूर्य ग्रहण 15 अक्टूबर की सुबह 2:25 पर ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में नवरात्रि पूजा पर इस ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

नवरात्रि की नौ देवियां (Navratri 9 Devi)

मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article