अध्यात्म

Navratri 2023 Maa Durga Mantra: नवरात्रि में मां दुर्गा के मंत्रों का जाप हर काम में दिलाएगा सफलता

Navratri 2023 Maa Durga Mantra (मां दुर्गा के मंत्र): नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो उनके विशेष मंत्रों का जाप अवश्य करें। नवरात्रि पूजा मंत्र 'देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः'। देखें दुर्गा पूजा के सभी विशेष मंत्र।

Image

Maa Durga Mantra Lyrics

Navratri 2023 Maa Durga Mantra (मां दुर्गा के मंत्र): नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति मां दुर्गा की उपासना के लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण उत्सव होता है। इस दौरान लोग नौ दिनों में देवी शक्ति के नौ अलग-अलग रूप की पूजा-आराधना करते हैं। नवरात्रि पर्व आश्विन प्रतिपदा तिथि से दशमी तिथि तक रहता है। माना जाता है कि इस 9 दिवसीय उत्सव में जो भक्त भी मां की सच्चे मन से अराधना करता है उसके जीवन की सभी समस्याओं का निवारण हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको माता के उन विशेष मंत्रों के बारे में बताएंगे जिनका नवरात्रि में जाप करने से आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

Mata Ke Mantra In Hindi

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

अर्थ: अपने भक्तों को सभी तरह के शुभ फल प्रदान करने वाली, सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाली, मंगलमयी, आप शरण लेने के पात्र हैं। तीन नेत्रों वाली अर्थात भूत, भविष्य, वर्तमान को प्रत्यक्ष रूप से देखने वाली एक सिर्फ आप ही हो। तुम ही शिव पत्नी, तुम ही नारायण पत्नी, अर्थात भगवान के सभी स्वरूपों के साथ तुम ही जुड़ी हो। आपको नमस्कार है।

ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते। ।

अर्थ: जयंती, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी, दुर्गा, क्षमा, शिवा, धात्री, और स्वधा नामों से प्रसिद्ध जगदंबे आपको मेरा नमस्कार है।

देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

अर्थात: जो देवी संसार में सभी प्राणियों में शक्ति रूप से विद्यमान हैं उनको नमस्कार उनको नमस्कार उनको बारंबार नमस्कार है।

नवरात्रि पर इन मन्त्रों से होगा आपकी हर समस्या का समाधान (Navratri Mantra)

तेज में वृद्धि के लिए मंत्र- ॐ हुं फट्

धन में वृद्धि के लिए मंत्र- ॐ श्रीं श्रियै नम:

रोग से मुक्ति पाने के लिए मंत्र- ॐ परात्मन परब्रह्म मम् शरीरं, पाहि-पाहि कुरु-कुरु स्वाहा

भय का नाश करने के लिए मंत्र- ॐ हं हनुमते नम:

परिवार की रक्षा के लिए मंत्र- ह्रीं ह्रीं ह्रीं

माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मंत्र- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्‍म्यै नम:

बौद्धिक शक्ति बढ़ाने के लिए मंत्र- ॐ गं गणपतये नम:, ॐ ऐं ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै नम:

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article