अध्यात्म

Navratri Colours 2023 List October: जानिए नवरात्रि के नौ रंगों के बारे में, यहां देखें पूरी लिस्ट

Navratri 2023 Day Wise Colours List: नवरात्रि के दौरान 9 रंगों का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के नौ दिन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनकर माता की पूजा करना शुभ होता है। नवरात्रि में देवी माता के नौ रूपों की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिन किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Image

navratri nine colors

Navratri 2023 Colours: इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर रविवार के दिन से हो रही है। इस साल माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। शास्त्रों में दुर्गा माता का हाथी पर सवार होकर आना शुभ माना गया है। शारदीय नवरात्रि का आरंभ हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। माता रानी के नौ रंग (9 Din Ke Colour) बेहद ही प्रिय है। नौ देवियों को अलग- अलग रंग प्रिय है। इस कारण नवरात्रि के नौ दिन अलग-अलग रंग पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक देवी के अलग- अलग रूप की विधिवत पूजा- अर्चना करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही साधक के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिन कौन से रंग पहनने चाहिए। यहां देखें लिस्ट।

नवरात्रि के 9 रंग ( Navratri Nine Colors)

पहला दिन नारंगी
दूसरा दिन सफेद
तीसरा दिनलाल
चौथा दिननीला
पांचवां दिन पीला
छठवां दिनहरा
सातवां दिन भूरा
आठवां दिनबैंगनी
नौवां दिन पीकॉक ग्रीन

नवरात्रि रंग महत्व ( Navratri Colours 2023 Importance)

नवरात्रि में नौ रंगों का खास महत्व है। ये नौ रंग माता रानी के नौ रूपों को बहुत ही प्रिय है। हर किसी को त्योहार पर सजना सवरना अच्छा लगता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि नवरात्रि के नौ दिन की पूजा में इन नौ रंगों का वस्त्र धारण करके पूजा करना शुभ माना जाता है। इन नौ रंगों से मां बेहद प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा सदा बनाये रखती हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article