अध्यात्म

Navratri 2022 Day 8, Maa Mahagauri Vrat Katha: नवरात्रि के आठवें दिन पढ़ें मां महागौरी की व्रत कथा, हर काम में मिलेगी सफलता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:22 AM IST

Navratri 2022 8th Day, Maa Mahagauri Vrat Katha In Hindi (मां महागौरी की व्रत कथा): नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के मां महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। कई जगहों पर इस दिन कन्या पूजन का भी विधान है। यहां पढ़ें आठवें नवरात्र की मां महागौरी की पौराणिक कहानी।

Image

Navratri 2022 Day 8, Maa Mahagauri Vrat Katha: नवरात्रि के आठवें दिन पढ़ें मां महागौरी की व्रत कथा, हर काम में मिलेगी सफलता

Navratri 2022 8th Day, Maa Mahagauri Vrat Katha In Hindi: नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा होती है। आज नवरात्रों का आंठवा दिन हैं और लोग मां महागौरी की पूजा कर रहे हैं। मान्यता है कि मां का ये स्वरूप श्वेत वर्ण का है। कई घरों में नवरात्र की अष्टमी तिथि पर कन्या भोज भी कराया जाता है। इसी के साथ ही कई भक्त नवरात्र की अष्टमी पर ही व्रत का पारण भी करते हैं। मां दुर्गा ने आखिर क्यों मां महागौरी का रूप धरा, यहां आप इसकी पौराणिक कथा जान सकते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठिन तपस्या की। हजारों वर्षों तक माता के अन्न जल ग्रहण नहीं करने उनका शरीरर काला पड़ गया था। माता की तपस्या से प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने उन्हें स्वीकार किया और गंगाजल उन पर डालका उनको अत्यंत कांतिमय बना दिया। इस वजह से माता पार्वती के इस स्वरूप को महागौरी कहा गया है। मान्यता है कि माता के इस स्वरूप की विधिवत पूजा अर्चना करने से सौंदर्य की प्राप्ति होती है तथा घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

एक अन्य कथा के अनुसार मां को अपना ये रूप ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से मिला है। कालरात्रि के रूप में सभी राक्षसों का वध करने के बाद भोलेनाथ ने देवी पार्वती को काली कहकर चिढ़ाया था। इस पर माता ने उत्तेजित होकर ब्रह्मा जी की कड़ी तपस्या की। ब्रह्मा जी ने तपस्या से प्रसन्न होकर मां पार्वती को साक्षात दर्शन दिया और हिमालय के मानसरोवर में स्नान करने के लिए कहा। इसके बाद माता का शरीर दूध की तरह सफेद हो गया। माता के इस स्वरूप को महागौरी कहा गया।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article