अध्यात्म

Horoscope Today, 03 October 2022: नवरात्रि की अष्टमी पर इन राशियों पर मां अंबे रहेंगी मेहरबान, देखें आज का राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:24 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 October 2022: जानें 03 अक्टूबर का पूरा दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखें अपना पूरा राशिफल। जानें नवरात्र 2022 की अष्टमी किन राशियों के लिए लकी रहेगी और क्या होगा आपका शुभ रंग।

Image

Horoscope Today, 03 October 2022: नवरात्रि की अष्टमी पर इन राशियों पर मां अंबे रहेंगी मेहरबान, देखें आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 October 2022: आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य कन्या में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व कन्या राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज से अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 03 October 2022 in Hindi

मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से भाग्यभाव में गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

वृष- आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन- सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का कन्या गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का तृतीय गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। विहंगों को दाना पानी का दान करें।

सिंह- आज चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में हैं। छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। अन्न दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

कन्या- चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का सप्तम गोचर अनुकूल हैं।आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

तुला- चन्द्रमा तृतीय व सूर्य द्वादश भाव में तथा शनि चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक- आज मंगल व गुरु जॉब में सफलता देगा। कर्क व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं

धनु- गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या व चन्द्रमा धनु राशि में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द व नीले वस्त्र का दान करें।

कुंभ- आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, अष्टम सूर्य व एकादश चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन- आज जॉब में सप्तम सूर्य व दशम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु जॉब में बड़ी सफलता दे सकता है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पीला व आसमानी रंग शुभ है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व अनार का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

End of Article