Nautapa Date 2024: नौतपा उस समय में होता है। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाते हैं। नौतपा हर साल नौ दिनों के लिए मई और जून महीने के बीच में लगता है। जैसे ही सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं वैसे धरती का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है। इस समय में सूर्य देव धरती पर आग की बारिश करते हैं। नौतपा के समय में सूर्य देव की पूजा की जाती है। इसके साथ ही उनको जल भी अर्पित किया जाता है। आइए जानें इस साल कब से लग रहा है नौतपा।
नौतपा कब से शुरू होगा
इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहने वाला है। 25 मई को सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर सूर्य ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं 2 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य देवता जब तक इस नक्षत्र में होंगे। तब तक नौतपा लगा रहेगा।नौतपा में इन चीजों का करें दान
- इस समय में जरूरमंदों पानी का दान करें और राहगीरों को पानी पिलाएं।
- नौतपा के समय लोगों में शरबत बांटें।
- नौतपा में घड़े का दान कर सकते हैं।
- इस दौरान चीनी, गुड़ का दान करने से घर में खुशहाली आती है।
