अध्यात्म

Baglamukhi Mantra: बगलामुखी जयंती पर मां बगलामुखी के इन मंत्रों का करें जाप, हर बाधा से मिलेगी मुक्ति

Baglamukhi Jayanti 2024: मान्यताओं अनुसार मां बगलामुखी की अराधना से शत्रुओं से जुड़ी तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। इनकी पूजा-अर्चना के लिए बगलामुखी जयंती का दिन सबसे खास माना जाता है। इस दिन मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

Image

Maa Baglamukhi Beej Mantra

Baglamukhi Jayanti 2024: बगलामुखी जयंती हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है जो इस बार 15 मई को पड़ रही है। पौराणिक कथाओं अनुसार ये वही दिन है जब देवी बगलामुखी अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन जो भक्त मां की सच्चे मन से अराधना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आपके शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो इस दिन मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप जरूर करें।

बगलामुखी मंत्र (Baglamukhi Mantra)

ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नमः॥

बगलामुखी बीज मंत्र (Baglamukhi Beej Mantra)

ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां, वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय, बुद्धि विनाशय ह्रीं ओम् स्वाहा।

बगलामुखी शत्रुनाशक मंत्र (Baglamukhi Shatru Nashak Mantra)

ॐ बगलामुखी देव्यै ह्लीं ह्रीं क्लीं शत्रु नाशं कुरु।।

एकाग्रता बढ़ाने हेतु मां बगलामुखी मंत्र

“जिह्वाग्रमादाय करेण देवीं, वामेन शत्रून् परि-पीडयन्तीम् ।

गदाभिघातेन च दक्षिणेन, पीताम्बराढ्यां द्विभुजां नमामि ।।

दरिद्रता नाश हेतु माता बगलामुखी मंत्र

मंत्र- “श्री हृीं ऐं भगवती बगले मे श्रियं देहि-देहि स्वाहा।।”

मां बगलामुखी के मंत्र के फायदे

मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप करने से शत्रुओं का नाश हो जाता है। इतना ही नहीं धन और कोर्ट-कचहरी संबंधित मामलों में तुरंत सफलता मिलती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article