Name Astrology: नाम ज्योतिष में आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले लोगों के बारे में जो बातें इधर-उधर करने में माहिर होते हैं। इन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है। ये चाहकर भी अपने पेट में बातें नहीं पचा पाते। बातों-बातों में ये कब आपके राज उजागर कर दें इस बात का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। ये आसानी से दूसरों का विश्वास जीत लेते हैं। लेकिन पल भर में उन्हें धोखा भी दे देते हैं। जानिए ये किन नाम के लोग हैं।
K अक्षर
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर K होता है वो लोग बातें करने में माहिर माने जाते हैं। किसी का भी विश्वास आसानी से जीत लेते हैं और फिर उनके सारे राज जान लेते हैं। ये इतने बातूनी होते हैं कि कब ये अपने किसी खास के राज दूसरे को बता दें इस बात का अंदाजा इन्हें खुद भी नहीं होता। ज्योतिष अनुसार इस नाम के लोगों को अपने फायदे के लिए धोखा देते भी देखा जा सकता है। क्योंकि K अक्षर के नाम वाले लोग अपने आप से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और अपनी खुशी के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।
G अक्षर
जिनका नाम G लेटर से शुरू होता है वो भी धोखा देने में आगे रहते हैं। ये मीठी-मीठी बातें करके दूसरों का विश्वास आसानी से जीत लेते हैं और उनके सारे भेद जान लेते हैं। ये दूसरों की गुप्त बातें बड़ी ही आसानी से इधर-उधर कर देते हैं। जबकि ये अपनी पर्सनल बातें कभी किसी से शेयर नहीं करते। इसलिए इस नाम के लोगों पर भी विश्वास थोड़ा सोच समझकर करें। ऐसा नहीं है कि G नाम के सारे ही लोग ऐसे हों क्योंकि व्यक्ति के व्यक्तित्व पर उसकी कुंडली के ग्रहों का भी प्रभाव रहता है।
H अक्षर
जिन लोगों का नाम H अक्षर से शुरू होता है वो बेहद मिलनसार स्वभाव के होते हैं। कोई भी व्यक्ति इन पर आसानी से विश्वास कर लेता है। ये दूसरों की बातों को बड़े ही धैर्य के साथ सुनते हैं और उन्हें कई सुझाव भी देते हैं। लेकिन ये कब किसी की पर्सनल बातों को किसी अन्य व्यक्ति को बता दें इस बात को ये खुद भी नहीं समझ पाते। दरअसल इन नाम वाले लोगों के पेट में कोई बात नहीं पच पाती।
