अध्यात्म

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी कब है? जानें सही तारीख, मुहूर्त और उपाय

Nag Panchami 2023 Date Kab Hai, Puja Muhurat (नाग पंचमी कब है 2023): आइए जानते हैं 2023 में नाग पंचमी कब है। हिंदू पंचांग अनुसार नाग पंचमी का त्योहार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये दिन 21 अगस्त को लग रही है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है।

Image

Nag Panchami 2023 Date And Time

Nag Panchami 2023 Date Kab Hai, Puja Muhurat (नाग पंचमी कब है 2023): नाग पंचमी का पर्व भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ये सावन महीने का प्रमुख पर्व है। जो हर साल श्रावण शुक्ल पंचमी को पड़ता है। इस तिथि के स्वामी नाग हैं। इसलिए इस दिन लोग नागों की पूजा करते हैं। कई लोग इस दिन नाग पंचमी का व्रत भी करते हैं और अष्टनागों (अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख) की पूजा करते हैं। यहां जानिए 2023 में नाग पंचमी कब है, क्या है शुभ मुहूर्त और महत्व।

नाग पंचमी की तिथि व मुहूर्त (Nag Panchami 2023 Date And Muhurat)

हिंदू धर्म में नाग पंचमी के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन स्त्रियां नाग देवती की पूजा करती हैं और कई जगह तो इस दिन सर्पों को दूध पिलाने की भी परंपरा निभाई जाती है। स्त्रियां नाग देवता से इस दिन अपने भाईयों और परिवार की सुरक्षा की प्रार्थन करती हैं। देखें नाग पंचमी की तारीख और शुभ मुहूर्त।

नाग पंचमी 202321 अगस्त 2023, सोमवार
नाग पंचमी मुहूर्त 202305:58 AM से 08:36 AM
मुहूर्त अवधि2 घण्टे 38 मिनट
नाग पंचमी तिथि प्रारंभ21 अगस्त 2023, 12:21 AM
नाग पंचमी समाप्त22 अगस्त 2023, 02:00 AM

नाग पंचमी व्रत व पूजन विधि (Nag Panchami Puja Vidhi)

1. इस दिन 8 नागों अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख की पूजा की जाती है।

2. इस पर्व में पूरे दिन उपवास रखकर शाम में भोजन करना चाहिए।

3. पूजा के लिए नाग चित्र या मिटटी की सर्प मूर्ति लें और उसे लकड़ी की चौकी पर रख लें।

4. फिर नाग देवता की हल्दी, रोली, चावल और फूल से पूजा करें।

5. उन पर कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर अर्पित करें।

6. फिर सर्प देवता की आरती करें।

7. संभव हो तो इस दिन सपेरे को कुछ दक्षिणा देकर दूध सर्प को पिला सकते हैं।

8. नाग पंचमी की कथा भी जरूर सुनें।

नाग पंचमी महत्व (Nag Panchami Significance)

नाग पंचमी के दिन नाग पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने और उन्हें दूध पिलाने से व्यक्ति को सांप के डसने का भय नहीं रहता। साथ ही इस दिन सापों की पूजा करने से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन घर के प्रवेश द्वार पर नाग चित्र बनाने की भी परम्परा है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article