अध्यात्म

Nag Panchami 2023: सावन में नाग पंचमी 2023 कब है, जानें कौन से नाग देवता पूजे जाते हैं इस दिन

Nag Panchami 2023 (नाग पंचमी 2023 में कब मनाई जाएगी): सावन महीने के प्रमुख त्योहारों में नाग पंचमी का त्योहार भी आता है। नाग पंचमी का पर्व नाग देवताओं की पूजन से जुड़ा है और लोक परंपराओं में गहराई से बसा है। श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। यहां देखें सावन 2023 में नाग पंचमी की डेट, मुहूर्त इन हिंदी।

Image

Nag Panchami 2023 Date and Time in India

Nag Panchami 2023 Date and Time in India: श्रावण मास में नाग पंचमी का त्योहार आस्था के साथ मनाया जाता है। यह लोक परंपराओं से जुड़ा हुआ पर्व है। नाग पंचमी सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखकर महिलाएं नाग देवताओं से घर परिवार व भाइयों की सुरक्षा की कामना करती हैं। मान्यता है कि नाग देवता की पूजा करने से धन और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है।

नाग पंचमी कब है 2023 में

साल 2023 में नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त को मनाया जाएगा। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त को रात 12: 23 बजे से लगेगी।

Nag Panchami 2023 Date and Time

नाग पंचमी डेट 202321 अगस्त
सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आरंभ21 अगस्त को रात 12: 23 बजे से
सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समापन22 अगस्त को रात में 2: 01 तक

Nag Panchami Puja Muhurat

नाग पंचमी पर पूजा भी मुहूर्त के अनुसार की जाती है। नाग पंचमी का पूजा मुहूर्त 21 अगस्त को सुबह 5:53 बजे से सुबह 8:30 बजे तक रहेगा।

नाग पंचमी पर किन नागों की पूजा होती है

नाग देवता को भगवान शिव का एक गण माना जाता है। नाग पंचमी पर विनेतकी, करकट, अनंत, तक्षक और कालिया, वासुकी नाग की पूजा होती है।

नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए

नागपंचमी का व्रत नागों के प्रकोप से मुक्ति दिलाने वाला रखा गया है। यह व्रत रखने से व्यक्ति को कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। राहु और केतु को शांत रखने के लिए भी नाग पंचमी का व्रत रखना चाहिए। इस दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर पीतल के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article