अध्यात्म

Moonrise Today Timing 29 June 2026: आज चांद कब निकलेगा, ज्येष्ठ पूर्णिमा का चांद कितने बजे दिखाई देगा, यहां से नोट करें चंद्रोदय का समय

Moonrise Today Timing 29 June 2026: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चांद कितने बजे निकलेगा, आज चांद दिखेगा या नहीं, इसकी टाइमिंग क्या रहेगी, यहां जानिए पूर्णिमा के चांद का टाइम और चंद्र दर्शन से जुड़ी जरूरी जानकारी।

Image

आज ज्येष्ट पूर्णिमा का चांद कितने बजे निकलेगा यहां से लें पूरी जानकारी।

Moonrise Today Timing 29 June 2026: आज 29 जून 2026, सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा है। पूर्णिमा का चांद हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन कई श्रद्धालु पूर्णिमा व्रत रखते हैं, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, वहीं रात में चंद्रमा को अर्घ्य भी दिया जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आज चांद कब निकलेगा और पूर्णिमा का चांद कितने बजे दिखाई देगा? अगर आप भी आज चंद्र दर्शन का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानिए चंद्रोदय का समय और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी।

आज 29 जून चांद कब निकलेगा

पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जो 30 जून की सुबह तक रहेगी। पूर्णिमा होने की वजह से आज का चांद पूरे आकार में और सामान्य दिनों की तुलना में अधिक चमकीला दिखाई देगा। मौसम साफ रहने पर शाम के समय चंद्रमा आसानी से देखा जा सकेगा। पंचांग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज चंद्रोदय शाम 7 बजकर 11 मिनट पर होगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।

आज 29 जून 2026 को देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

शहरचंद्रोदय का समय
दिल्ली (NCR)शाम 7:11 PM
नोएडा में चांद कब निकलेगाशाम 7:10 PM
गुरुग्राम में चांद कब निकलेगाशाम 7:12 PM
गाजियाबाद में चांद कब निकलेगाशाम 7:10 PM
फरीदाबाद में चांद कब निकलेगाशाम 7:12 PM
मुंबई में चांद कब निकलेगाशाम 7:34 PM
पुणे में चांद कब निकलेगाशाम 7:31 PM
अहमदाबाद में चांद कब निकलेगाशाम 7:28 PM
जयपुर में चांद कब निकलेगाशाम 7:20 PM
लखनऊ में चांद कब निकलेगाशाम 6:57 PM
वाराणसी में चांद कब निकलेगाशाम 6:47 PM
पटना में चांद कब निकलेगाशाम 6:35 PM
कोलकाता में चांद कब निकलेगाशाम 6:09 PM
भोपाल में चांद कब निकलेगाशाम 7:09 PM
हैदराबाद में चांद कब निकलेगाशाम 7:12 PM
बेंगलुरु में चांद कब निकलेगाशाम 7:07 PM
चेन्नई में चांद कब निकलेगाशाम 6:51 PM
चंडीगढ़ में चांद कब निकलेगाशाम 7:16 PM

नोट: शहर की भौगोलिक स्थिति के कारण चंद्रोदय के समय में 2-5 मिनट तक का अंतर हो सकता है। समय स्थानीय पंचांग और खगोलीय गणनाओं पर आधारित है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा का चांद क्यों माना जाता है खास

पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में दिखाई देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्र दर्शन करना शुभ माना जाता है। कई श्रद्धालु चंद्रमा को जल अर्पित करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और सत्यनारायण कथा का भी विशेष महत्व बताया गया है। आज पूर्णिमा तिथि होने के कारण यह दिन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ माना गया है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article