अध्यात्म

चांदी काटने की तैयारी कर लें इन 5 राशियों के लोग, चंद्रमा बनाने वाले हैं गजकेसरी राजयोग

Gajkesari Rajyog 26 February: 26 फरवरी से कुछ राशि वालों के लिए अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे और गुरु के साथ युति बना लेंगे। इससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो जाएगा। यह राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह राजयोग शुभ रहेगा?

Image

चंद्रमा का मिथुन में गोचर करेगा मालामाल

Gajkesari Rajyog 26 February: 26 फरवरी को सुबह 12 बजकर 54 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में पहले से ही गुरु विराजमान हैं, ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और गुरु का एक साथ आना अत्यंत शुभ माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में मिलते हैं तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। यह योग बुद्धि, सम्मान, धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने वाला माना जाता है। चंद्रमा मन, भावनाओं और लोकप्रियता के कारक हैं, जबकि गुरु ज्ञान, भाग्य, धर्म और विस्तार के प्रतीक माने जाते हैं। जब ये दोनों मिलते हैं तो व्यक्ति को मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और अच्छे निर्णय लेने की क्षमता मिलती है। आइए जानते हैं कि यह गजकेसरी राजयोग किन राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फल देने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह योग धन और वाणी से जुड़े मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। अचानक आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे कार्यक्षेत्र और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। निवेश के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने पर लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

चंद्रमा का प्रवेश आपकी ही राशि में हो रहा है और गुरु पहले से मौजूद हैं, इसलिए यह योग आपके लिए सबसे अधिक प्रभावशाली रहेगा। इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा, सामाजिक दायरा मजबूत होगा और नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति का संकेत मिल सकता है। व्यापारियों के लिए नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मानसिक रूप से भी आप पहले से अधिक मजबूत महसूस करेंगे।

कन्या राशि

गजकेसरी राजयोग कन्या राशि वालों के करियर भाव को सक्रिय करेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। अगर आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह योग साझेदारी और संबंधों के क्षेत्र में शुभ परिणाम दे सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में पार्टनर से सहयोग मिलेगा। अगर कोई नया समझौता या कॉन्ट्रैक्ट करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह योग घरेलू सुख और संपत्ति के मामलों में लाभकारी रह सकता है। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। घर, वाहन या जमीन से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति भी बनी रहेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article