अध्यात्म

Monthly Horoscope July 2023: मिथुन को विदेश यात्रा तो मीन वालों को व्यवसाय में मिलेगा भरपूर लाभ, देखें आपके लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 30, 2023, 03:49 PM IST

Monthly Horoscope July 2023 (मासिक राशिफल 2023): नए महीने की नई शुरूआत बस होने ही वाली है। ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपकी राशि आपके लिए जुलाई के महीने में क्या क्या नए योग, संयोग और उपलब्धियां लेकर आ सकती हैं। राशि जातक यहां देखें जुलाई का मासिक राशिफल और जाने इस महीने का करना सही होगा और क्या नहीं।

Image

Monthly horoscope july 2023 masik rashifal according to jyotish see july predictions

Monthly Horoscope July 2023 (मासिक राशिफल जुलाई 2023): इस माह, शनि कुम्भ, गुरु मेष, सूर्य-बुध, मिथुन, शुक्र कर्क तथा मङ्गल वृश्चिक तथा सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन मङ्गल की राशि वृश्चिक में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस माह 16 जुलाई के बाद कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। सिंह व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कुम्भ के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत 2023 जुलाई माह का राशिफल-

1 मेष- यह माह जॉब में सफलता का है। 16 जुलाई के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। अंतिम सप्ताह में हेल्थ को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को उड़द व तिल का दान करें।

2 वृष- राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है। जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 08 से 16 जुलाई के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग लें।

3 मिथुन- इस माह व्यवसाय को नयी दिशा देंगे। 16 जुलाई के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें तथा उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

4 कर्क- व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 05 से 12 जुलाई तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। 13 से 25 जुलाई के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक विष्णु जी के मंदिर जाना व उनकी 04 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।

5 सिंह- सूर्य के कर्क गोचर के कारण 16 जुलाई तक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 12 से 25 जुलाई के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। पिता व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करते रहें।

6 कन्या-व्यवसाय में प्रथम सप्ताह में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कन्या व तुला राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

7 तुला- इस माह के 05 से 12 जुलाई के मध्य व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 16 से 24 जुलाई के मध्य जॉब में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लें। शुक्र व गुरु गोचर अकस्मात कोई बड़ा लाभ देगा।

8 वृश्चिक- गुरु व मंगल गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 जुलाई के बाद सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। मकान खरीदने का संयोग बन सकता है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

9 धनु- इस माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। 16 से 27 जुलाई के मध्य धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। हरा व पीला रंग शुभ है। कन्या व कर्क के मित्र सहयोग करेंगे। गुरु व मङ्गल लाभ देंगे।

10 मकर- गुरु तृतीय व शनि इसी राशि से द्वितीय हैं। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल कराएंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं । हरा व आसमानी रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार व बुधवार को तिल व उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

11 कुम्भ- सूर्य व गुरु 16 जुलाई के बाद शुभ रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कर्क व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल व काले वस्त्र का दान करें। इस माह भगवान विष्णु का आशीर्वाद लें। पिता का चरण स्पर्श सूर्य की शुभता को बढ़ाएगा।

12 मीन- 16 जुलाई के बाद सूर्य पंचम व राशि स्वामी गुरु इसी राशि से द्वितीय गोचर करेंगे। व्यवसाय में उन्नति है। सेकेंड वीक में जांब में उन्नति रहेगा। 16 से 27 जुलाई के मध्य धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।कर्क व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article