Mithun Rashifal Today (Gemini Horoscope Today), आज का मिथुन राशिफल 22 अक्टूबर 2022: धनतेरस से दिवाली के पर्वों की माला की शुरुआत हो जाती है। भारत के कई हिस्सों में आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को भगवान धन्वंतरी समुंद्र मंथन से प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरी को देवी देवताओं का चिकित्सक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से भगवान कुबेर, धन की देवी मां लक्ष्मी और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करने से धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है। तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं। वहीं ज्योतिषशास्त्रों की मानें तो धनतेरस पर अलग-अलग राशियों के जातकों पर अलग प्रभाव देखने को मिलता है।
मिथुन राशि के जातकों को इस धनतेरस पर काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि आप किसी से बेइंतहां प्यार करते हैं और अब तक आपने उसे अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, तो जोश में आकर अभी इजहार ना करें। काम और कारोबार में इस राशि के जातकों को कुछ खास मुनाफा नहीं होगा। हालांकि किसी प्रकार (Mithun Rashifal Today) के घाटे का सामना नहीं करना पड़ेगा, इसलिए चिंतित ना हों।
पढ़ाई लिखाई करने वाले छात्रों को आज कुछ खास उपाय करना चाहिए, जो उनके लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस का पावन पर्व कैसा रहने वाला है। इस दिन क्या करना शुभ होगा, किस प्रकार के फैसलों से दूरी बनाएं और धन प्राप्ति के उपाय।
Gemini Horoscope Today
मिथुन राशि के जातक अपने फैसले सोच समझकर लें। ज्योतिषों के मुताबिक आपका कोई सगा संबंधी आपके कारोबार में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में यदि आप अपने कारोबार लेकर किसी से कोई सलाह लेते हैं, तो इस पर विचार करने के बाद ही फैसला करें।
क्या करें और क्या करने से बचें
इस राशि के जातकों के कोर्ट, कचहरी के मुकदमें सुलझ सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना चाहिए। यदि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद भी आपके हाथ असफलता लग रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, एक दिन जरूर आपको मुकाम हासिल होगा। इसके अलावा इस राशि के जातक परिवार की खुशियों का ध्यान रखें।
वहीं किसी से प्यार मोहब्बत के रिश्ते को लेकर अपनी इच्छाओं को इतना ना बढ़ाएं की आपके फैसले बर्बादी का कारण बन जाएं। यदि किसी रिश्ते के प्रति आपको मुश्किलों का आभास हो रहा है, तो उसकी तह तक जाने की कोशिश करें ताकि आप कोई गलत फैसला ना लें।
काम और कारोबार
काम और कारोबार को लेकर आप बहुत खुश हैं। लेकिन यदि आप तह तक जाएं, तो इसमें कई परेशानियां हैं। ध्यान रहे व्यवसाय को बढ़ाने के लिए या किसी भी कार्य के लिए उधार ना लें। यदि आप उधार लेते हैं तो आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में
पढ़ाई लिखाई कर रहे छात्रों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। ऐसे में असफलता हांथ लगने पर निराश ना हों, निरंतर परिश्रम करते जाएं। एक दिन आपके हांथ सफलता जरूर लगेगी।
धन प्राप्ति के उपाय
मिथुन राशि के जातक धनतेरस के अवसर पर भगवान कुबेर व आरोग्य के देवता धन्वंतरी और लक्ष्मी यंत्र मंदिर में स्थापित करें। इसके बाद मां लक्ष्मी के मंत्रों का 108 बार जप करें। इससे धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होगा व मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
