अध्यात्म

Dhanteras 2022: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ऐसी झाड़ू, होगी धन की बर्बादी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 11:54 PM IST

Dhanteras 2022 Date Time Muhurat: धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नई झाड़ू घर लाने से मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बना रहता है। साथ ही धन की प्राप्ति में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। लेकिन ध्यान रहे यदि आप झाड़ू खरीदते समय जरा सी भी लापरवाही कर देते हैं, तो यह झाड़ू आपके बर्बादी का कारण बन सकती है। ऐसे में झाड़ू खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान।

Image

धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय ना करें ये गलती

KEY HIGHLIGHTS
  1. धनतेरस पर झाड़ू खरीदना माना जाता है शुभ।
  2. इस दिन झाड़ू खरीदने से होती है धन की देवी मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न।
  3. झाड़ू खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलती, जिंदगी भर पड़ेगा पछताना।

Dhanteras 2022 Date Time Muhurat: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन से दिवाली के पर्वों की माला की शुरुआत हो जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कुबेर, धन की देवी मां लक्ष्मी और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करने से यश, वैभव व आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन सोने चांदी व आभूषण के साथ झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। बिना झाड़ू की खरीदारी के धनतेरस (Dhanteras 2022) की पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती। झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने व इसे पूजा में शामिल करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बना रहता है व धन की प्राप्ति में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं को अंत होता है।

झाड़ू एक तरफ जहां धन प्राप्ति की साधक है, वहीं यह धन की बर्बादी का भी कारण बन सकती है। जी हां धनतेरस के अवसर पर यदि आप उल्टी सीधी झाड़ू घर पर लाते हैं, तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर की बर्बादी का कारण बन सकता है। ऐसे में धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय नीचे दिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

धन्य धान में होती है वृद्धि

पुराणों की मानें तो धनतेरस के दिन धाड़ू खरीदने से धन धान्य में वृद्धि होती है और धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं का अंत होता है। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर विराम लगता है। इसलिए भूलकर भी झाड़ू खरीदते समय यह गलती ना करें।

सीक वाली या फूल झाड़ू खरीदें

धनतेरस पर सीक वाली या फूल झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन भूलकर भी फैन्सी या फूल वाली झाड़ू ना खरीदें। साथ ही ध्यान रहे झाड़ू की तिल्लियां पतली और मुरझाई हुई नहीं होनी चाहिए। कहा जाता है कि इसकी तिल्लियां तिजनी ज्यादा घनी होती हैं, उतना ही अच्छा माना जाता है।

प्लास्टिक वाली झाड़ू भूलकर भी ना लाएं

इस दिन भूलकर भी प्लास्टिक की वस्तुएं या प्लास्टिक वाली झाड़ू ना खरीदें। प्लास्टिक को अशुद्ध धातु माना जाता है। धनतेरस पर अशुद्ध धातु की खरीदारी आपके लिए नकारात्मक प्रभाव व बर्बादी का कारण बन सकती है। ऐसे में इन चीजों को खरीदने से बचें।

पूजा के बाद ही करें इस्तेमाल

ध्यान रहे धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर लाने के बाद उसका सीधा इस्तेमाल ना करें। पहले पुरानी व नई झाड़ू दोनों की पूजा करें, इसे कुमकुम व अक्षत अर्पित करें। पूजन के बाद इसे अलमारी पलंग के नीचे रख दें। दिवाली के अगले दिन से इसका इस्तेमाल करें।

इन बातों का रखें ध्यान

झाड़ू पर पैर लगना शास्त्रों में अशुभ माना जाता है। इसलिए ध्यान रहे धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ी का इस्तेमाल करते समय ये आपके पैर पर नहीं लगनी चाहिए। साथ ही इसे ऐसी जगह रखें जहां पर यह सुरक्षित हो।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article