अध्यात्म

रुलाएगा बुध और शनि का षडाष्टक योग, ये 5 राशि वाले रखें फूंक-फूंककर कदम

Budh-Shani Shadashtak Yog 2026: बुध और शनि एक दूसरे से 150 डिग्री पर आने वाले हैं। इससे दोनों ग्रहों के बीच षडाष्टक योग का निर्माण हो जाएगा। यह योग कुछ राशि वालों को भारी नुकसान दे सकता है।

Image

बुध-शनि का षडाष्टक योग किन राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

Budh-Shani Shadashtak Yog 2026: 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से 150 डिग्री के एंगल पर आ जाएंगे। बुध इस समय तुला राशि में हैं, जबकि वक्री शनि मीन राशि में मौजूद हैं। दोनों ग्रहों के बीच बनने वाली यह 150 डिग्री की स्थिति ज्योतिष में षडाष्टक योग के नाम से जानी जाती है।

ज्योतिषीय नजर से यह कॉम्बिनेशन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बुध बुद्धि, कम्युनिकेशन, बिजनेस, कैलकुलेशन और डिसीजन मेकिंग के कारक हैं, जबकि शनि देरी, जिम्मेदारी, दबाव, अनुशासन और कर्म से जुड़े हैं। जब दोनों के बीच षडाष्टक संबंध बनता है तो कई बार दिमाग कुछ और करने को कहता है और परिस्थितियां कुछ और करने के लिए मजबूर करती हैं। इसका असर हर राशि पर एक जैसा नहीं होगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए बुध-शनि का यह संबंध करियर, फाइनेंस, रिश्ते, मानसिक दबाव या अचानक होने वाले बदलावों से जुड़ी चुनौतियां बढ़ा सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध और शनि का यह षडाष्टक रिलेशनशिप और फाइनेंशियल मामलों में दबाव बढ़ा सकता है। बुध आपकी पार्टनरशिप से जुड़े क्षेत्र को एक्टिव कर रहे हैं, जबकि शनि खर्च, विदेश और ऐसी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं जिनसे आसानी से बचना संभव नहीं होगा। इस दौरान पति-पत्नी या लव पार्टनर के बीच कम्युनिकेशन गैप बनने की आशंका रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में भी पेमेंट, जिम्मेदारी या किसी पुराने कमिटमेंट को लेकर मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में मेहनत के मुकाबले रिजल्ट कम मिलने से फ्रस्ट्रेशन बढ़ सकता है। सबसे ज्यादा सावधानी इस बात को लेकर रखनी होगी कि गुस्से या निराशा में जॉब छोड़ने, रिश्ता तोड़ने या बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन लेने की गलती न हो।

उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह षडाष्टक योग घर, फैमिली, पिता, करियर और भविष्य की प्लानिंग से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है। घर में किसी पुराने मुद्दे को लेकर दोबारा बातचीत हो सकती है। मां या परिवार के किसी सदस्य की जिम्मेदारी अचानक बढ़ सकती है। दूसरी तरफ करियर को लेकर भी दबाव महसूस हो सकता है। ऑफिस की जिम्मेदारियां और घर की जरूरतें एक साथ आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी, व्हीकल या घर बदलने से जुड़ा कोई फैसला चल रहा है तो दस्तावेज और फाइनेंस की अच्छी तरह जांच करें। इस समय आपको लगेगा कि एक साथ कई मोर्चों पर ध्यान देना पड़ रहा है, इसलिए किसी एक समस्या पर तुरंत रिएक्ट करने के बजाय प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।

उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए बुध से बनने वाला कोई भी चुनौतीपूर्ण संबंध आपके लिए ज्यादा सेंसिटिव हो सकता है। इस समय बुध धन और परिवार से जुड़े क्षेत्र में हैं, जबकि शनि मैरिज और बिजनेस पार्टनरशिप से जुड़े मामलों को प्रभावित कर रहे हैं। आपकी बात सही होने के बावजूद उसे रखने का तरीका रिश्ते बिगाड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच पैसों या जिम्मेदारियों को लेकर बहस हो सकती है। बिजनेस में पार्टनर के साथ किसी पुराने पेमेंट, डील या काम के बंटवारे को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। फाइनेंस में भी किसी व्यक्ति के कहने पर पैसा लगाने से बचें। इस अवधि में लिखित एग्रीमेंट, डॉक्यूमेंट और कैलकुलेशन को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

उपाय: बुधवार को हरे मूंग का दान करें और गणेश जी की पूजा करके किसी भी बड़े डिसीजन की शुरुआत करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग थोड़ा ज्यादा इन्टेंस रह सकता है। बुध आपके खर्च, प्राइवेट मैटर और अनदेखे पहलुओं को एक्टिव कर रहे हैं, जबकि शनि लव, एजुकेशन, बच्चों और इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी बढ़ा रहे हैं। करियर में काम का प्रेशर बढ़ सकता है और दूसरी तरफ आपको यह भी लग सकता है कि वर्तमान काम आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं है। इसी वजह से अचानक जॉब बदलने या करियर की दिशा बदलने का विचार आ सकता है। लव लाइफ में भी छोटी बात को लेकर दूरी बनने की आशंका रहेगी। इन्वेस्टमेंट में किसी शॉर्टकट या जल्दी पैसा कमाने वाली स्कीम से बचना बेहद जरूरी होगा। इस समय जितना ज्यादा आप रिस्क कम करेंगे, उतना ही नुकसान से बच पाएंगे।

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को काले तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह योग सबसे ज्यादा सेंसिटिव हो सकता है, क्योंकि शनि आपकी राशि में ही मौजूद हैं और बुध आपके आठवें भाव को एक्टिव कर रहे हैं। आठवां भाव अचानक बदलाव, जॉइंट फाइनेंस, टैक्स, इंश्योरेंस, रिस्क और ऐसी परिस्थितियों से जुड़ा है जिनका अंदाजा पहले से लगाना मुश्किल होता है। इस दौरान मन में कई तरह के सवाल रह सकते हैं और किसी समस्या का समाधान तुरंत न मिलने से बेचैनी बढ़ सकती है। पैसों के मामले में जॉइंट इन्वेस्टमेंट, लोन, टैक्स, इंश्योरेंस या पार्टनर के फाइनेंस से जुड़े पेपर को अच्छी तरह जांचें। हेल्थ को लेकर भी लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। हालांकि इस योग का एक सकारात्मक पक्ष यह है कि रिसर्च, एस्ट्रोलॉजी, साइकोलॉजी या डीप स्टडी से जुड़े लोगों की समझ काफी बढ़ सकती है।

उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें और शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

क्यों चुनौतीपूर्ण है बुध-शनि का यह षडाष्टक

इस योग की सबसे बड़ी चुनौती सोच और परिस्थितियों के बीच टकराव है। बुध तेजी से निर्णय लेना चाहता है, जबकि शनि हर चीज को रोककर जांचने और समय लेने की स्थिति पैदा करता है। ऐसे में व्यक्ति को लग सकता है कि वह मेहनत कर रहा है, प्लान बना रहा है, लेकिन चीजें उसकी उम्मीद के मुताबिक तेजी से आगे नहीं बढ़ रही हैं। यही स्थिति इस योग को मुश्किल बनाती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर घटना नुकसान ही देगी। शनि जिस चीज को रोकते हैं, उसकी कमजोरी सामने भी लाते हैं। बुध उस कमजोरी को समझने का मौका देता है। इसलिए इस दौरान जल्दबाजी के बजाय डबल चेक, डॉक्यूमेंटेशन, बजट और क्लियर कम्युनिकेशन को प्राथमिकता देना सबसे अच्छा रहेगा।

इन 5 राशियों को क्या नहीं करना चाहिए

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को इस अवधि में गुस्से में जॉब छोड़ने, जल्दबाजी में इन्वेस्टमेंट करने, बिना पढ़े किसी डॉक्यूमेंट पर साइन करने और रिश्तों में तुरंत अंतिम फैसला लेने से बचना चाहिए।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article