अध्यात्म

पैसों से तिजोरियां भरने की तैयारी कर लें इन 6 राशियों के लोग, बन गया लक्ष्मी नारायण योग

Lakshmi Narayan Yog 2026 : कर्क राशि में बुध ने शुक्र के साथ युति बना ली है। इससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो गया है। इसके कारण कुछ राशि वालों की लॉटरी लगना तय है।

Image

बुध -शुक्र की युति से किनको लाभ होगा

Lakshmi Narayan Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में बुध और शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। बुध जहां बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता के कारक हैं, वहीं शुक्र धन, वैभव, प्रेम, कला और सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है।

22 जून 2026 को बुध ने कर्क राशि में प्रवेश किया और यहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ उनकी युति बन गई। कर्क राशि में बुध-शुक्र का मिलन कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आर्थिक योजनाओं में सफलता, व्यापार में वृद्धि, करियर में नए अवसर और रिश्तों में मजबूती देखने को मिल सकती है। हालांकि इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि से कर्क राशि चतुर्थ भाव में आती है। बुध और शुक्र की युति आपके सुख-सुविधाओं और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ दे सकती है। इस दौरान घर, वाहन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं बनाने का समय अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवन में आराम व सुविधाएं बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध का शुक्र के साथ मिलना आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। कर्क राशि में यह युति आपके धन भाव को प्रभावित कर रही है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। आपकी वाणी और समझदारी से काम पूरे होंगे। व्यापार, मीडिया, लेखन, शिक्षा और संचार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस आने की संभावना बन सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि में ही बुध और शुक्र की युति बन रही है, इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका विशेष प्रभाव रहेगा। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यह योग आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कर्क राशि में बुध-शुक्र की युति आपके लाभ भाव को प्रभावित कर रही है। नौकरी और व्यापार में सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग बन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए बुध-शुक्र की युति आपके लिए सकारात्मक परिणाम दे सकती है। कर्क राशि में यह योग आपके कर्म क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और आपकी मेहनत की सराहना होगी। कला, डिजाइन, फैशन और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

मीन राशि

मीन राशि से कर्क राशि पंचम भाव में आती है। बुध-शुक्र की यह युति शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में सफलता दे सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रह सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। निवेश और आर्थिक योजनाओं में सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ दे सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

लक्ष्मी नारायण योग क्यों है खास

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी नारायण योग व्यक्ति को धन, बुद्धि और सफलता प्रदान करने वाला योग माना जाता है। बुध और शुक्र की शुभ स्थिति से व्यक्ति अपनी समझदारी, मेहनत और रचनात्मकता के बल पर आगे बढ़ता है।

हालांकि किसी भी योग का पूरा प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा और भावों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए व्यक्तिगत परिणाम जानने के लिए कुंडली का विश्लेषण जरूरी माना जाता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article