अध्यात्म

Mauni Amavasya Daan List: शास्त्रों में बताया गया है- मौनी अमावस्या पर क्या दान करें

Mauni Amavasya Par Kya Daan Kare: ज्योतिष अनुसार मौनी अमावस्या पर दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिलता है साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानिए मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

Image

Mauni Amavasya Par Kya Daan Kare

Mauni Amavasya Par Kya Daan Kare (मौनी अमावस्या पर क्या दान करें): शास्त्रों में मौनी अमावस्या पर स्नान-दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं जो भी व्यक्ति इस दिन मौन रहकर स्नान करता है और दान-पुण्य के कार्य करता है उसे मुनि पद की प्राप्ति होती है। इसलिए मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को दान जरूर करना चाहिए। यहां जानिए मौनी अमावस्या पर क्या दान करें।

मौनी अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए (Mauni Amavasya Par Kya Daan Karna Chahie)

चावल

मौनी अमावस्या पर चावल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन चावल को अन्नस्वरूप जरूरतमंदों को दान किया जा सकता है।

तिल

मौनी अमावस्या पर तिल का दान भी शुभ माना जाता है। इस दिन सफेद तिल का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

आंवला

मौनी अमावस्या पर आंवले का दान करने से घर की आर्थिक दिक्कतें दूर होती हैं। साथ ही श्री हरि विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है।

तेल

मौनी अमावस्या पर तेल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इसलिए इस दिन तेल का दान जरूर करना चाहिए।

धन

मौनी अमावस्या पर धन का दान करना भी शुभ होता है। ऐसे में आप इस दिन किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को अपनी क्षमतानुसार पैसे दान में जरूर दें।

मौनी अमावस्या पर इन चीजों का दान भी है अत्यंत शुभ

इस दिन गरीब लोगों को अपनी श्रद्धा अनुसार चीनी, गर्म कपड़े, अनाज, दूध, कंबल, पलंग का दान भी कर सकते हैं। संभव हो तो मौनी अमावस्या के दिन गौ दान, स्वर्ण दान और भूमि दान करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article