अध्यात्म

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या में राशि अनुरूप करें ये खास उपाय, मिलेगी हर काम में सफलता

Mauni Amavasya 2024: हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है। माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौनी अमावस्या के दिन कुछ उपायों को करने से हर काम में सफलता मिलती है। यहां देखें राशि के अनुसार क्या उपाय करने चाहिए।

Image

Mauni Amavasya 2024

Mauni Amavasya 2024: दिनांक 09 फरवरी दिन शुक्रवार को मौनी अमावस्या है ।इस दिन सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ मकर राशि में रहेंगे। मौनी अमावस्या को पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करें। तिल व कम्बल दान का बहुत महव है। इस दिन पूजा व व्रत का विशेष महत्व है। रात्रि में चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। मन की एकाग्रता के लिए आज की रात्रि विशेष ध्यान पूजा का भी विधान है। गुरु की शुभता में वृद्धि के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी आवश्यक है। तंत्र में बंगलामुखी अनुष्ठान करें तो लाभ होगा।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशि के अनुसार मौनी अमावस्या को दैहिक,दैविक तथा भौतिक संतापों को दूर करने के सरल उपाय

राशिनुसार करें ये उपाय

मेष- हनुमान जी की पूजा करें। 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।गुड़ व तिल का दान करें। अपने वजन के बराबर गेहूं का दान कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

वृष-श्री सूक्त का पाठ करें।चावल तथा चीनी का दान करें। गोशाला में गाय का भोजन दान करें। कम्बल दान शुभ है।

मिथुन-श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व मूंग की दाल का दान करें गरीबों में कम्बल का दान करना लाभकारी है।

कर्क-शिव उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अपने वजन के बराबर चावल का दान करें। बंगलामुखी अनुष्ठान करवाएं।

सिंह-श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गेहूं व गुड़ का दान करें।प्रत्यंगरा अनुष्ठान करें।

कन्या-श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। कम्बल दान करें। बुध के बीज मंत्र का जप करें।

तुला-श्री गणेश व लक्ष्मी पूजा करें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।

वृश्चिक-बजरंगबाण का पाठ करें।सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। अन्न का दान करें।

धनु-श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर-शनि के बीज मंत्र का जप करें। सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। कम्बल का दान करें।

कुंभ-हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।

मीन-गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र के साथ साथ चंद्रमा के भी बीज मंत्र का जप करें। पीपल की 07 परिक्रमा करें।कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article